{"_id":"6a568b07b21c5743fe024e4c","slug":"municipal-commissioner-public-grievances-mathura-news-c-369-1-mt11022-149410-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नगर आयुक्त ने सुनीं जनता की समस्याएं, दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नगर आयुक्त ने सुनीं जनता की समस्याएं, दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम के विभिन्न कार्यालयों में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में नवागत नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कमान संभालते हुए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। वहीं सिटी जोन जनरल गंज कार्यालय में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार और वृंदावन जोनल कार्यालय में अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक ने जनसुनवाई की। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शुरू किए गए संभव (संतुष्टि एवं समृद्धि) अभियान के तहत यह आयोजन हुआ।
सुनवाई के दौरान भूतेश्वर जोन में कुल 7 शिकायतें आईं, जिनमें 3 अतिक्रमण, 2 जलकल, 1 लाइट व 1 सफाई की रही। इनमें से लाइट व सफाई की 1-1 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सिटी जोन में जलभराव की 2 और लाइट की 1 सहित कुल 3 मामले आए, उधर वृंदावन जोन में सर्वाधिक 11 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें सीवर व पेयजल की 6, निर्माण की 3, नामांतरण व अतिक्रमण की 1-1 शिकायत शामिल रही।
नगर आयुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों की मौजूदगी में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष सभी शिकायतों का समाधान निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी व अनुज कौशिक, मुख्य अभियंता (निर्माण) संजय सिंह, महाप्रबंधक (जल) मोहम्मद अनवर ख्वाजा, अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, सहायक अभियंता हेमेंद्र गौतम और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामगोपाल सहित सभी प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।