फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mukesh Ambani sent an invitation to Thakur Shri Banke Bihari for Anant wedding in Vrindavan

Vrindavan: मुकेश अंबानी ने ठाकुर श्री बांके बिहारी को भेजा अनंत की शादी का निमंत्रण, आशीर्वाद की कामना की

Tue, 09 Jul 2024 10:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Jul 2024 10:04 PM IST
सार

मुकेश अंबानी ने ठाकुर श्री बांके बिहारी को अनंत की शादी का निमंत्रण भेजा। आशीर्वाद की कामना की। अनंत अंबानी का यह कार्ड मंदिर सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी और श्रीनाथ गोस्वामी के हवाले किया। 

विज्ञापन
Mukesh Ambani sent an invitation to Thakur Shri Banke Bihari for Anant wedding in Vrindavan
मुकेश अंबानी ने ठाकुर श्री बांके बिहारी को भेजा अनंत की शादी का निमंत्रण, - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में मंगलवार शाम उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से बेटे अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण पत्र भेजा है। प्रतिनिधियों ने अनंत अंबानी का यह कार्ड मंदिर सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी और श्रीनाथ गोस्वामी के हवाले किया। 

विज्ञापन


दोनों गोस्वामियों ने मंत्रोच्चार के मध्य शादी का निमंत्रण पत्र ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के चरणों में अर्पित कर, उनसे अनंत को आशीर्वाद देने की कामना की। आचार्य गोपी गोस्वामी ने बताया उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बेटे की शादी का आमंत्रण पत्र ठाकुर बांके बिहारी जी व स्वामी हरिदासीय संप्रदाय के टटिया स्थान में भेजा है। 
विज्ञापन


यह कार्ड बिहारीजी के चरणों में अर्पित कर दिया गया है। इससे ठाकुरजी उन्हें आशीर्वाद प्रदान करें। अंबानी परिवार की शादी में वह ठाकुरजी की प्रसादी और अंगवस्त्र लेकर उनकी ओर से प्रतिनिधित्व करने के लिए मुंबई शादी में शामिल होने जाएंगे। इस मौके पर पवन चतुर्वेदी, ब्रह्म चतुर्वेदी, महावीर चतुर्वेदी, पीयूष चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed