{"_id":"8c15b78a3d0d457115b447b831fe5f7c","slug":"mp-will-effort-for-making-mathura-nagarnigam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा को नगर निगम बनवाने का प्रयास करेंगी हेमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा को नगर निगम बनवाने का प्रयास करेंगी हेमा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
सांसद हेमामालिनी ने नए साल में कुछ और प्रयासों का वायदा जनपदवासियों से किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रयासों के साथ इस साल उनकी कोशिश होगी कि मथुरा को एनसीआर के साथ नगर निगम का भी दर्जा मिले।
सांसद हेमामालिनी तीन दिवसीय जनपद प्रवास पर हैं। सांसद ने बताया कि वर्तमान में जनपद के विकास के लिए चल रहे प्रयासों के अलावा अब उनकी कोशिश होगी कि मथुरा को एनसीआर का भी हिस्सा बना लिया जाए।
इससे एनसीआर क्षेत्र में केन्द्र सरकार द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों का फायदा मथुरा को मिलेगा। भरतपुर एनसीआर का हिस्सा बन सकता है तो फिर मथुरा क्यों नहीं।
विज्ञापन
इसके साथ ही सांसद हेमामालिनी ने मथुरा नगर निगम की पुरानी मांग को भी अब पूरी कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चाहे तो वृंदावन को अलग रखते हुए मथुरा को नगर निगम का दर्जा प्रदान कर दें। इसके लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बातचीत की जाएगी, जो उनकी घोषणा में भी शामिल है।
सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान वह उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विवि एवं गो-अनुसंधान संस्थान (वेटरनेरी यूनिवर्सिटी) के संदर्भ में भी चर्चा करेंगी।
मुलायम सिंह सरकार द्वारा इस यूनिवर्सिटी में चार नए कालेजों के लिए भवन निर्माण कराया है, लेकिन पद स्थापन के अभाव में नए भवनों का कोई उपयोग नहीं हो रहा है। चार नए कालेज शुरू होने से जनपद और प्रदेश में वेटरनेरी शिक्षा का विस्तार होगा।