{"_id":"575860994f1c1bca389c5347","slug":"mp-chaudhary-babulal-reached-at-jawahar-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में उठाएंगे जवाहर बाग का मुद्दा: बाबूलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा में उठाएंगे जवाहर बाग का मुद्दा: बाबूलाल
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
चौधरी बाबूलाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी के परिवारीजनों को सांत्वना देने पहुंचे भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल ने जवाहर बाग पर कब्जे के लिए सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जयगुरुदेव आश्रम की संपूर्ण जमीन से भी मुलायम सिंह परिवार का नाता जुड़ा है और इसकी भी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आगामी सत्र के दौरान इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया जाएगा।
बुधवार को भाजपा नेताओं के साथ उन्होंने एसपी सिटी के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। कहा कि इस मामले में उच्चस्तरीय जांच के लिए उनका प्रयास जारी रहेगा। इसके बाद वह जवाहर बाग भी गए। यहां उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मथुरा की सरकारी जमीनों को कब्जाने में मुलायम सिंह परिवार का पुराना नाता है।
कुछ साल पहले जयगुरुदेव आश्रम के लिए भी जमीन कब्जाई गई है। इसी जमीन की रखवाली के लिए आए दिन कभी मुलायम सिंह तो कभी शिवपाल और अखिलेश यादव जयगुरुदेव आश्रम आते रहते हैं। जवाहर बाग के साथ जयगुरुदेव आश्रम से जुड़ी जमीन की भी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
अखिलेश सरकार नहीं चाह रही कि इसकी सीबीआई जांच हो, इसीलिए एक के बाद एक जांच बदलकर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है। इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ पूर्व सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, चौधरी सत्यपाल, सार्थक चतुर्वेदी, कुंजबिहारी चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।