फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mothers will observe a fast and pray for the well-being of their children.

Mathura News: अहोई अष्टमी आज, माताएं व्रत रख करेंगी संतान के मंगल की प्रार्थना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Mothers will observe a fast and pray for the well-being of their children.
कोसीकलां। संतान की दीर्घायु और सौभाग्य के लिए सोमवार को अहोई अष्टमी मनाई जाएगी। माताएं निर्जला व्रत रखकर संतान की दीर्घायु की कामना करेंगी। शाम 5:53 बजे से 7:07 बजे तक अहोई अष्टमी पूजन का विशेष समय रहेगा।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित छैल बिहारी शास्त्री ने बताया कि सोमवार को अहोई अष्टमी का व्रत है। माताएं प्रात: ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य कर्म से निवृत होकर अहोई माता से प्रार्थना करें। निर्जला व्रत करते हुए भगवान नाम स्मरण करें और शाम को तारों की छांव में अहोई माता के नाम से अर्घ्य देकर व्रत पारण करें। संवाद
विज्ञापन


अहोई पूजन विधि

अहोई माता की गेरु चूना से निर्मित प्रतिमा अथवा तस्वीर पर गंगाजल से मार्जन करते हुए रोली का तिलक लगाएं। संभव हो तो लाल फूलों की माला अर्पण करें। दीपदान करें और गेहूं के सात दाने हाथ में लेकर कथा श्रवण करें। अहोई माता के भोग प्रसाद में चना, हलवा, पुरी, मूली, सिंघाड़ा, गन्ना शुभ होता है। भोग लगाने के पश्चात क्षमा याचना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed