{"_id":"6563979faa4c794de50c97b7","slug":"mother-i-will-return-home-after-becoming-a-surgeon-then-you-decorate-my-face-mathura-news-c-369-1-mt11005-4425-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मां, मैं सर्जन बनकर लौटूंगा घर, तब सजाना तुम मेरा सेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मां, मैं सर्जन बनकर लौटूंगा घर, तब सजाना तुम मेरा सेहरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मां, मैं सर्जन बनकर लौटूंगा घर, तब सजाना तुम मेरा सेहरा
आशापुरी के साहिल सारस्वत की मेडिकल कॉलेज में हत्या से परिवार में पसरा मातम
परिजनों ने 5 घंटे छिपाए रखी हत्या की जानकारी, पता लगते ही मां-बहन की बिगड़ी तबीयत
- देर रात तक शव आने के इंतजार में रहे परिजन और रिश्तेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। कानपुर के एक निजी मेडिकल काॅलेज के छात्र साहिल सारस्वत की हत्या ने उसके परिजनों को गहरा सदमा दिया है। साहिल मूलरूप से मथुरा के पालीखेड़ा, सौंख का रहने वाला था। वर्तमान में परिवार शहर कोतवाली के महोली रोड स्थित आशापुरी मोहल्ले में रहता है।
साहिल के पिता बृजमोहन सारस्वत पिता से विरासत में मिले चरणलाल इंटर कॉलेज का संचालन करते हैं। ब्रजमोहन के परिवार में दो बेटे साहिल और सुमित के अलावा एक बेटी ऐश्वर्या है। सुमित और ऐश्वर्या मथुरा के निजी विवि से ग्रेजुएशन कर रहे हैं। साहिल ने डॉक्टर बनने का सपना देखा तो उसके पिता और मां ने उसे पूरा समर्थन दिया। परिजनों ने बताया कि साहिल परिवार में सबसे बड़ा था। उससे मजाक में जब भी शादी करने की बात कहते तो वह अपनी मां से बोलता था कि मैं सर्जन बनकर घर लौटूंगा। तब तुम मेहरा सेहरा सजाना। साहिल सारस्वत की मौत की जानकारी परिजनों को कानपुर पुलिस द्वारा रविवार की सुबह मिली।
जानकारी पर पहले तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। एक पल को मानो जैसे उनके लिए दुनिया थम सी गई। उन्होंने विवि में फोन कर पुष्टि की तो मामला सही पाया गया। इसके बाद साहिल के पिता बृजमोहन, उसका भाई सुमित, मौसी का बेटा व अन्य रिश्तेदार कानपुर रवाना हुए। साहिल की मौत की जानकारी उसकी मां आरती सारस्वत और बहन ऐश्वर्या से परिजन छुपाते रहे, मगर शाम को घर पर रिश्तेदारों का जमावड़ा हुआ तो उन्हें इस हृदय विदारक घटना की जानकारी हुई। इसके बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
मृतक साहिल के मौसा राजेश गोस्वामी ने बताया कि साढ़ू बृजमोहन से देर शाम को वार्ता हुई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम प्रक्रिया में देरी के चलते शव को रविवार देर शाम तक नहीं ला पाए गए हैं। शव लाने के बाद सोमवार को ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
35 मिनट सुमित से हुई थी साहिल की फोन पर बात
साहिल के भाई सुमित ने बताया कि शनिवार रात को 10.25 बजे से लेकर 11 बजे तक साहिल से उनकी फोन पर बात हुई थी। उस वक्त किसी भी प्रकार की पार्टी में जाने या पार्टी करने का उल्लेख भाई ने बातचीत में नहीं किया था। इधर, विवि प्रशासन व पुलिस सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखा रहा है। अन्य विद्यार्थियों से पुलिस बयान ले रही है तो वह गिरने से मौत होने बात कह रहे हैं, जबकि शरीर पर चोट के निशान इस ओर इशारा नहीं कर रहे हैं।