फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother gave poisonous substance to son and daughter and also consumed it, child died

Mathura: बेटा-बेटी को जहरीला पदार्थ देकर मां ने खुद भी खाया...डेढ़ साल के मासूम की मौत; महिला का चल रहा उपचार

Sat, 17 Aug 2024 09:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Aug 2024 09:31 AM IST
सार

मथुरा में गृह क्लेश के चलते महिला ने बेटा-बेटी को जहरीले पदार्थ का सेवन कराया। इसके बाद खुद भी सेवन कर लिया। जहरीले पदार्थ ने  डेढ़ साल के मासूम की जान ले ली। वहीं मां-बेटी का उपचार चल रहा है। 
 

विज्ञापन
Mother gave poisonous substance to son and daughter and also consumed it, child died
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव लोहई में गृह क्लेश के चलते बेटा-बेटी को जहरीला पदार्थ खिला मां ने भी खा लिया। इससे डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं मां-बेटी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


सुनीता (30) की पति नीरज निवासी लोहई से बुधवार को कहासुनी हो गई थी। इसके बाद नीरज आगरा के एक अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने चला गया। दोपहर बाद सुनीता ने डेढ़ साल के पुत्र गीतांशु व बेटी राखी (5) को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी खा लिया। बच्चे की तबीयत बिगड़ी तो अन्य लोग भी आ गए और चिकित्सक को दिखाया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह बच्चे की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी संजीव कांत मिश्र व खायरा चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंचे और जांच की। वहीं सुनीता व राखी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नीरज की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। दूसरी शादी सुनीता के साथ हुई। सुनीता से एक बेटी और एक बेटा हुआ। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि जहर खाया गया या अन्य पदार्थ। वहीं पित ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि 14 अगस्त को वह आगरा गया था। मेरे पीछे से पत्नी सुनीता ने बेटे गीतांशु को जहरीला पदार्थ खिला दिया।


परिजनों की सूचना पर वह गांव पहुंचे। उपचार के बाद बेटे की तबीयत में सुधार था। बृहस्पतिवार सुबह हालत बिगड़ने पर दोबारा चिकित्सक को दिखाया तो मृत घोषित कर दिया। मैंने 112 नंबर पर काल कर पुलिस को सूचना दी। पति ने अपनी पत्नी सुनीता के खेत रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed