फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   More than 450 poles were broken, and 28 transformers were blown.

Mathura News: 450 से अधिक खंभे टूटे, 28 ट्रांसफाॅर्मर फुंके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
More than 450 poles were broken, and 28 transformers were blown.
मथुरा। बृहस्पतिवार और शुक्रवार की शाम आई तेज आंधी और खराब मौसम ने जिले की विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया है। तेज हवाओं, धूल भरी आंधी और बारिश के चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा। जिलेभर में 450 से अधिक बिजली के खंभे टूट गए और 28 ट्रांसफॉर्मर फुंक गए। इसके चलते कई इलाकों में दो से तीन दिन तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही और लोगों को भीषण गर्मी एवं उमस के बीच परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आंधी का सबसे अधिक असर शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ बाहरी कॉलोनियों और ग्रामीण इलाकों में देखने को मिला। गोविंद नगर, जयसिंहपुरा, कृष्णा नगर, लक्ष्मी नगर, महोली रोड, वृंदावन रोड और आसपास के कई क्षेत्रों में लंबे समय तक बिजली गुल रही। जगह-जगह पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें टूट गईं और कई खंभे धराशायी हो गए। कई क्षेत्रों में ट्रांसफाॅर्मर जलने के कारण आपूर्ति बहाल करने में कई दिन का समय लग गया।
विज्ञापन

बिजली संकट के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। लोगों को अंधेरे में रात बितानी पड़ रही है। पानी की मोटर बंद रहीं, जिससे पेयजल संकट भी गहरा गया। इनवर्टर जवाब दे गए और मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो सके। उमस और गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की हालत खराब हो गई। छोटे दुकानदारों और व्यापारियों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विद्युत निगम की टीमें लगातार मरम्मत कार्य में जुटी रहीं। कर्मचारियों ने रातभर अलग-अलग क्षेत्रों में फाल्ट ठीक करने, टूटे खंभे बदलने और ट्रांसफार्मर दुरुस्त करने का कार्य किया। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि तेज आंधी के कारण व्यापक स्तर पर नुकसान हुआ। इससे व्यवस्था को सामान्य करने में समय लगा। अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि शेष इलाकों में तेजी से मरम्मत कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed