फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   more polluted yamuna water is harmful

मैली यमुना अब और भी खतरनाक

Wed, 02 Nov 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 02 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
more polluted yamuna water is harmful
मैली यमुना - फोटो : अमर उजाला
करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र यमुना महारानी का जल अब और प्रदूषित हो गया है। इसमें स्नान, आचमन और जल सेवन से श्रद्धालु बीमार हो रहे हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण श्रीराधारानी ब्र्रजयात्रा में चल रहे वो यात्री हैं, जो जल का सेवन कर बीमार हो गए। घटना से श्रद्धालुओं में बेचैनी है।
विज्ञापन


जिले के अफसरों की लापरवाही करोड़ों लोगों की आस्था पर भारी पड़ रही है। श्रीराधारानी ब्रजयात्रा में शामिल यात्रियों के यमुना जल में स्नान, आचमन और सेवन के बाद 50 से अधिक यात्री डायरिया, उल्टी, दस्त जैसी बीमारियों से ग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन


इन सभी यात्रियों का रामकृष्ण मिशन वृंदावन और अन्य अस्पतालों पर इलाज चल रहा है। यात्रा के व्यवस्थापक सुनील सिंह ने बताया हमने यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं को चेतावनी जारी कर दी है कि वो यमुना में स्नान न करें इसके साथ ही जल सेवन, आचमन न करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने दी यमुना जल से बचने की सलाह
डा. सीपी अग्रवाल ने कहा कि यमुना जल का प्रदूषण शरीर के लिए घातक है। इससे त्वचा संबंधी बीमारियों के अलावा और भी घातक बीमारियां हो सकती है। डा. एमके गुप्ता ने कहा यमुना के जल में आर्सेनिक, बैैक्टीरिया की मौजूदगी है। आर्सेनिक किडनी की घातक बीमारियों को पैदा करते हैं तो बैक्टीरिया से तमाम रोग होते हैं। ऐसे में यात्री इस जल से स्नान या फिर इसका सेवन न करें। 

हद दर्जे की लापरवाही
- अफसरों के निरीक्षण में सीधे गिरते मिले नाले, फिर भी कार्रवाई नहीं
- यमुना में खादर में बसा दी कालोनियां, सीधा यमुना में समाता है सीवर
- विकसित कालोनियों में नहीं है एसटीपी, नालों से गंदगी सीधे जा रही यमुना में 
- यमुना जल में घुलित ऑक्सीजन की मात्रा मानकों से कम, मर रहे जलचर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed