फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   monkey problem in mathura and vrindavan

अब जल्द मिलेगी बांकेबिहारी की नगरी को बंदरों से निजात

Thu, 16 Jan 2020 06:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
monkey  problem in mathura and vrindavan
वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में बंदरों का झुंड। संवाद - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन को अब जल्द ही बंदरों के उत्पात से निजात मिलने जा रही है। उत्पाती बंदरों को पकड़ने के लिए मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत छह एजेंसियों ने बंदर पकड़ने में रुचि दिखाई है।
विज्ञापन

धर्म और आस्था की नगरी मथुरा-वृंदावन में बंदरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी वृंदावन में हो रही है। बंदरों की सबसे अधिक संख्या भी इसी क्षेत्र में है। यहां स्थानीय लोगों के साथ देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु भी इनका शिकार बनते हैं। चश्मा, मोबाइल और पर्स लोगों से छीनना यहां आम समस्या बन चुकी है। इस शिकायत को स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों के समक्ष भी उठाया है। इसी के तहत नगर निगम अब बंदरों को पकड़वाने जा रहा है। इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा बंदर पकड़ने के लिए इस कार्य में दक्ष एजेंसियों से निविदाएं आमंत्रित की थी। यह प्रक्रिया बृहस्पतिवार तक चली। इसमें छह एजेंसियों ने नगर निगम की शर्तों के मुताबिक बंदर पकड़ने की इच्छा जताई है। तकनीकी टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब वित्तीय प्रक्रिया अपनाई जाएगी। वन विभाग से मिली अनुमति के मुताबिक नगर निगम सबसे पहले दो हजार बंदर पकड़वा रहा है। इन्हें आगरा जिले के चंबल सेंचुरी के बाह रेंज में छोड़ा जाएगा। सहायक नगर आयुक्त अजीत सिंह ने बताया कि बंदर पकड़ने के लिए टेंडर मांगे गए हैं। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेमामालिनी ने संसद में उठाया था मुद्दा
वृंदावन के बंदरों के आतंक का मुद्दा सांसद हेमामालिनी ने पिछले दिनों संसद में उठाया था। टीएमसी के सांसद ने भी इस प्रश्न पर हेमामालिनी का समर्थन करते हुए वृंदावन आगमन के दौरान बंदरों द्वारा उनका चश्मा ले जाने की घटना का हवाला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed