{"_id":"606b50a78ebc3ec5446dcd2f","slug":"molestration-case-solve-beacuse-of-police-mathura-news-agr487375541","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो समुदाय में बवाल कृष्णानगर पुलिस की सूझ-बूझ से टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो समुदाय में बवाल कृष्णानगर पुलिस की सूझ-बूझ से टला
विज्ञापन
बालिका से छेड़छाड़ को लेकर दो समुदाय में बवाल होता, उससे पहले कृष्णानगर पुलिस की सूझ-बूझ से मामला टल गया। पिता की तहरीर पर रविवार की देररात चौकी कृष्णानगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसमें मोहल्ले के चार नाबालिग बच्चों को आरोपी बनाया गया। सोमवार को कृष्णानगर पुलिस ने कार्रवाई करने से पहले बालिका के पिता से बयान लिए तो मामला संदिग्ध निकला। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पूरी करके इसे खत्म कर सकती है।
चौकी कृष्णानगर के एक मोहल्ले में रविवार की शाम बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच सात साल की बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। बच्ची ने घर जाकर चोट लगना बताया। इसकी शिकायत करने के लिए बालिका के पिता बच्चों के घर गए। इस पर यहां कहासुनी शुरू हो गई। मामला दो समुदाय के आमने-सामने आने से पहले ही कृष्णानगर पुलिस ने समझा-बुझाकर शांति करा दी। पिता की तहरीर पर चार नाबालिगों पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
चौकी कृष्णानगर प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि फिलहाल माहौल शांत है। इस मामले में पिता और बालिका के 161 के बयान लिए गए तो छेड़छाड़ से इंकार कर दिया। केवल बाल खींचने के कारण सिर में फुंसी होने के चलते बालिका रोयी थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि एक या दो दिन में 164 के बयान दर्ज कर लिए जाएंगे।