फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mobiles worth 20 lakhs are being stolen every month from temples

Mathura News: मंदिरों से हर महीने चोरी हो रहे 20 लाख के मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Mobiles worth 20 lakhs are being stolen every month from temples
वृंदावन । मोबाइल और पर्स चोरों के लिए मुफीद बने मंदिरों में हर रोज छह से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। रसूखदारों की एफआईआर दर्ज हो जाती हैं, जबकि अन्य पीड़ितों से शिकायती पत्र लेकर चलता कर दिया जाता है।
विज्ञापन


मंदिरों में मोबाइल और पर्स चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं, जिसने पुलिस की नाक में दम कर दिया है। सबसे अधिक बांकेबिहारी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर, राधावल्लभ मंदिर और इन मंदिरों को जाने वाले मार्गों पर चोरी की वारदात होती हैं। वीकेंड और विशेष उत्सवों पर भीड़ बढ़ जाने पर यह आंकड़ा हर रोज 12 पहुंच जाता है। इस हिसाब से औसतन हर माह करीब 200 मोबाइल चोरी हो रहे हैं। एक मोबाइल की कीमत कम से कम 10 हजार रुपये मान ली जाए तो 20 लाख रुपये के मोबाइल चोरी हो जाते हैं, यानी सालभर में करीब ढाई करोड़ के मोबाइल चोरी हो रहे हैं। यह संख्या तो उन मामलों की है , जो पुलिस के पास पहुंचते हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग बिना शिकायत के घर चले जाते हैं।
विज्ञापन


निजी जानकारी को लेकर बढ़ जाती है चिंता
मोबाइल चोरी हो जाने पर पीड़ित को डाटा के गलत इस्तेमाल होने का डर रहता है। बहुत लोग ऐसे भी होते हैं जो परिवार के फोटो, वीडियो को लेकर चिंतित रहते हैं। हालांकि बांकेबिहारी मंदिर से उद्घोषणा होती रहती है, जिसमें मोबाइल और पर्स पार करने वाले जेबकटों से सावधान रहने की अपील की जाती है। साथ ही, मोबाइल, पर्स और गहने को मंदिर में पहनकर न आने की मनाही भी की जाती है। इसके बाद भी श्रद्धालु नहीं मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिहारीजी मंदिर के पास नहीं है लॉकर सुविधा
बांकेबिहारी मंदिर के पास लॉकर सुविधा भी नहीं है, जहां लोग अपने सामान को रख सकें, मजबूरन साथ ले जाना पड़ता है। वहीं मंदिरों में अगर लाइन लगाकर दर्शन कराने की व्यवस्था कर दी जाए तो मोबाइल और पर्स चोरी की घटनाओं में गिरावट आ सकती है। भीड़ का फायदा उठाकर जेबकट हाथ साफ कर जाते हैं। इधर जेबकटी में बाहर के लोगों के शामिल होने का संदेह रहता है। स्थानीय चोर जानते हैं कि मंदिरों में सीसीटीवी लगे हैं, पहचान होने पर धर लिए जाएंगे, जबकि बाहर से आकर यहां भिक्षावृत्ति में लगे लोग ऐसे कामों को अंजाम दे देते हैं।



पुलिस को भी मिल रही कामयाबी
मोबाइल चोरों के हौसले पस्त करने में जुटी पुलिस को कामयाबी भी मिलती है। पिछले दिनों करीब 20 लाख रुपये के मोबाइल बरामद किए थे, इसके बाद तीन मोबाइल चोर और पकड़े गए थे।

- विजय कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed