फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   MLA Rajesh Chaudhary will meet Trump in America

Mathura News: अमेरिका में ट्रंप से मिलेंगे विधायक राजेश चौधरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
MLA Rajesh Chaudhary will meet Trump in America
विधायक राजेश चौधरी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मांट(मथुरा)। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व मांट विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश चौधरी 12 दिवसीय यात्रा पर संयुक्त राज्य अमेरिका जाएंगे। वे वहां लॉस एंजिल्स में आयोजित अप्रवासी सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के पांच विधायक अमेरिका में वहां की कार्यशैली और सरकार के कामकाज के तरीके को सीख कर आएंगे।


अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) कॉन्फ्रेंस एवं 22 सितंबर को न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रोग्रेस टू गेदर कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें भाग लेने के लिए विधायक राजेश चौधरी सहित उत्तर प्रदेश के पांच विधायकों का समूह आज अमेरिका के लिए रवाना होगा। चौधरी के अतिरिक्त विधायक राकेश प्रताप सिंह, राजीव कुमार, राजेश गौतम एवं वीर विक्रम भी कार्यक्रम में जाएंगे। विधायकों का प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के सीनेट (संसद भवन) का भी दौरा करेगा। रिपब्लिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी विधायक मिलेंगे। विधायक के निजी सचिव जसवंत सिंह ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल 24 सितंबर को भारत लौटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed