फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   miscreants looted twenty kg silver in broad daylight by throwing chilli powder in their eyes In Mathura

Mathura News: आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर दिनदहाड़े 20 किलो चांदी लूट ले गए बदमाश, वारदात सीसीटीवी में कैद

Sun, 11 Jun 2023 09:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Jun 2023 09:51 PM IST
सार

मथुरा में बाइक सवार बदमाश आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर दिनदहाड़े 20 किलो चांदी लूट ले गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
miscreants looted twenty kg silver in broad daylight by throwing chilli powder in their eyes In Mathura
Mathura News: चांदी लूटते बदमाश, घटनास्थल का निरीक्षण करते आईजी व टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार को आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर बाइक सवार दो बदमाश दिनदहाड़े स्कूटी सवार से 20 किलो चांदी लूट ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस पर पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद मिली। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम

घटना गोविंदनगर थाना क्षेत्र की द्वारिकेशपुरी कॉलोनी के निकट की है। चांदी कारोबारी एडवोकेट प्रभुदयाल गुप्ता का नौकर मोतीलाल दोपहर करीब एक बजे बैरागपुरा गोविंदनगर के कारखाने से चांदी की पायलों की सफाई कराकर द्वारिकेशपुरी स्थित दुकान पर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश चलती स्कूटी से चांदी की पायलों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। मोतीलाल बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़ा। इसने एक बदमाश को पकड़ भी लिया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बेवफाई न हुई बर्दाश्त: प्रेमी ने प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत, लाश को इस तरह लगाया ठिकाने, पुलिस भी रह गई हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर एसएसपी के साथ पहुंचे आईजी

इसी बीच दूसरे बदमाश ने मोतीलाल की आंखों में मिर्च पाउडर छिड़क दिया और दोनों फरार हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे। सूचना पर ताना पुलिस के साथ ही आईजी दीपक कुमार, एसएसपी शैलेश पांडेय, एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed