बेवफाई न हुई बर्दाश्त: प्रेमी ने प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत, लाश को इस तरह लगाया ठिकाने, पुलिस भी रह गई हैरान
आगरा में दूसरे युवक से अवैध संबंध होने के शक में प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला। उसका शव को बोरे में भरकर नाला में फेंक दिया। पुलिस को सामने जो बात बताई उसे सुनकर सभी के होश उड़ गए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रेमिका के दूसरे लड़के से संबंध होने के शक में प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। शव को बोरे में भरा और नाला में फेंक दिया। सफाई करते समय शव मिला तो पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी। जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने जो खुलासा किया उसे सुनकर सभी के कान खड़े हो गए।
घटना सदर थाना क्षेत्र के टैंक चौराहा के पास की है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि 27 मई को नाले की सफाई करते समय बोरे में एक महिला की लाश मिली। पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस पर जगह-जगह पोस्टर चिपकाए गए। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया। इसके बाद युवती की पहचान मोहनपुरा की रहने वाली काजल के रूप में हुई।
यह भी पढ़ेंः- UP: साहब! मैंने उस लड़के से शादी की तो उसकी प्रेमिका मर जाएगी और...बात सुनकर पुलिस भी शर्म से हुई पानी-पानी
मोहल्ले में होने लगी बदनामी
बताया कि काजल शादीशुदा थी। उसका ससुराल बरहन में है। मायके में पड़ोस के रहने वाले अजीत से उसके प्रेम संबंध चल रहे थे। चार महीने पहले वह उसके साथ घर से भाग निकली और मोहनपुरा में आकर रहने लगी। प्रेम संबंधों की जानकारी होने पर परिवारवालों की मोहल्ले में बदनामी हो रही थी। इस पर अजीत और काजल शाहगंज स्थित मकान में किराए पर रहने लगे।
दुपट्टा से गला कस दिया
इस दौरान अजीत को काजल पर कुछ शक हुआ। वह काजल के किसी दूसरे युवक से भी संबंध होने का शक करने लगा। इसको लेकर दोनों के बीच झगड़े होने लगे। 22 मई की रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस पर काजल ने आत्महत्या के लिए अपने गले में दुपट्टा डाल लिया। गुस्से में अजीत ने उसका दुपट्टा गले में कस दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ेंः- UP Crime: सिरफिरे ने पत्नी और उसके प्रेमी को मारी गोली, तमंचा लेकर घर में घुसा और सीना कर दिया छलनी
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इसके बाद अजीत ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उसने अपने परिचित एक कबाड़ी के यहां से ठेला किराए पर लिया। उससे ही एक बोरा भी लेकर लिया। साथ ही एक युवक को बहाने से सामान रखने के लिए बुलाकर टैंक चौराहे पर लेकर आया था। उसके बाद वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी अजीत को गिरफ्तार कर लिया है।
पांच हत्याकांड के खुलासे अभी भी शेष
पांच युवतियों और महिलाओं की हत्या का राज अब तक नहीं खुल सका है। सिकंदरा थाना क्षेत्र में डेढ़ साल पहले एक महिला और एक युवती की लाश मिली थी। एत्मादपुर में दो युवतियों और खंदौली में एक युवती की लाश मिली थी। इनकी हत्या का अब तक खुलासा नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ेंः-मैनपुरी पहुंची सासंद डिंपल यादव: बोलीं- शासन-प्रशासन की मिलीभगत से की गई अतीक अहमद और संजीव जीवा की हत्या