{"_id":"65d3c919afdea4d45402ed1a","slug":"miscreant-injured-in-encounter-mathura-news-c-29-1-agr1017-200382-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: मथुरा पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल; अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: मथुरा पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल; अस्पताल में कराया गया भर्ती
Tue, 20 Feb 2024 10:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 10:08 AM IST
सार
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी की थी। खुद को घिरते देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस की बदमाश से मुठभेड़
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मथुरा के शेरगढ़ थाना पुलिस ने बाइक चोरी समेत 12 से अधिक मामलों में वांछित आरोपी को पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके दाएं पैर में गोली लगी है।
मुखबिर की सूचना पर थाना शेरगढ़ प्रभारी सोनू कुमार बैंसला शेरगढ़-कोसी मार्ग के खड़वाई मोड़ पर पहुंचे। चेकिंग के दौरान एक शख्स पुलिस काे देखकर भागने लगा। पुलिस टीम दौड़ी तो फायरिंग करने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो बदमाश के दाएं पैर में गोली लगी। आरोपी के पास से बाइक, 315 बोर का तमंचा, तीन कारतूस बरामद हुए हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश राकेश निषाद, थाना फैट नगर, हसनपुर, हरियाणा के ऊपर 12 से अधिक केस दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाश ने ही मिनी स्टेडियम में चल रहे मैच के दौरान 4 जनवरी को बाइक चोरी की थी।