फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Message of cleanliness given by cleaning Yamuna ghats

Mathura News: डीएम, एसएसपी ने यमुना घाटों पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Message of cleanliness given by cleaning Yamuna ghats
दशहरा पर्व को लेकर जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह यमुना में सफाई करते हुए।
मथुरा। विश्व पर्यावरण दिवस से एक दिन पहले डीएम चंद्रप्रकाश, एसएसपी श्लोक कुमार और नगर आयुक्त जग प्रवेश ने यमुना घाटों पर साफ-सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही शपथ लेकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बुधवार को बंगाली घाट से लेकर विश्राम घाट तक एक स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया गया। गंगा दशहरा पर्व को लेकर भी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश ने खुद झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही यमुना घाटों का निरीक्षण किया। उनकी इस पहल को देखकर घाटों पर उपस्थित श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों व दुकानदारों में उत्साह बढ़ गया। फिर सभी ने मिलकर घाटों की सफाई में करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान नगर आयुक्त ने गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर घाटों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। क्षेत्रीय पार्षद संतोष पाठक, बालकिशन चतुर्वेदी, रामकिशन पाठक, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, मुख्य अभियंता अमरेंद्र गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोपाल बाबू गर्ग समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed