फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mercury has been dipped 4 degree on sunday

चार डिग्री धड़ाम हुआ दिन का पारा...

Mon, 29 Dec 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 29 Dec 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
mercury has been dipped 4 degree on sunday
कोहरे की चादर एक बार फिर तन गई है। रविवार को घने कोहरे के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सूर्यनारायण भी बादलों के घेरे में रहे। मौसम का यह बदलाव सड़कों पर गुजर बसर कर रहे लोग और पशुओं पर सबसे ज्यादा भारी है।
विज्ञापन

 
रविवार को दिन का तापमान अचानक चार डिग्री लुढ़क गया। सुबह से ही घने कोहरे और सर्द हवाओं के चलते लोग घर से नहीं निकले। हालांकि, दोपहर बाद गुनगुनी धूप ने हल्की राहत दी लेकिन इसके बाद सूर्य नारायण बादलवासी हो गए।
विज्ञापन


लोगों ने चाय के साथ गरमागरम पकौड़ों का आनंद लिया। राया शोध केंद्र प्रभारी डा. श्याम सुंदर शर्मा ने बताया रविवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बीते दिन के मुुकाबले 4 डिग्री कम था। रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



1 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी
शीतलहर का प्रकोप देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों को एक जनवरी तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत बेसिक शिक्षा विभाग से अनुदानित स्कूल, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड, डीआईओएस कार्यालय से संबद्ध इंटर कालेजाें की आठ तक की कक्षाएं, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, एक्सीलेरेटेड लर्निंग कैंप समेत अन्य बोर्ड से संबद्ध कक्षा आठ तक के विद्यालय बंद रहेंगे। कक्षा आठ से इंटर तक के विद्यालय सुबह दस से दो बजे तक खुलेंगे।



एक्सप्रेसवे पर कोहरे में नो एंट्री
यमुना एक्सप्रेसवे होकर आगरा और नोएडा की ओर जा रहे हैं तो संभल कर निकलें। कोहरे में दृश्यता कम होने पर गाड़ियों को एंट्री नहीं दी जा रही है। रविवार को जेवर और खंदौली टोल प्लाजा पर वाहनों को रोका गया। दृश्यता बढ़ने पर टुकड़ियों में वाहन आगे के लिए रवाना किए गए। एक्सप्रेसवे पर बीते दिनों जेवर टोल के समीप कोहरे में दर्जनों वाहनों के भिड़ने के बाद पुलिस ने हादसा रोकने के लिए सतर्कता के चलते यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed