{"_id":"5d727ce18ebc3e014f25cca3","slug":"mela-in-deendayal-dham-from-25-september-mathura-news-agr4044384166","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरह के दीनदयाल धाम में तीन दिवसीय मेला 25 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरह के दीनदयाल धाम में तीन दिवसीय मेला 25 से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह (मथुरा)। दीनदयाल धाम में 25 सितंबर से तीन दिवसीय मेला शुरू होगा। मेला में कृषकों को कृषि बीज व मशीनरी खरीदने पर मूल्य में छूट दी जाएगी। तीनों दिन वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों व अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति के उपलक्ष्य में मेले की व्यवस्थाओं के संदर्भ में शुक्रवार को बैठक बुलाई गई। मेला समिति के अध्यक्ष अशोक टैंटीवाल ने बताया कि 25 सितंबर को मेले का शुभारंभ कलश यात्रा, हवन के साथ होगा। रंगोली प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य रहेगी।
दोपहर को प्रतिभा सम्मान समारोह एवं देश भक्ति पूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण व फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार रहेंगे। कुश्ती दंगल का शुभारंभ विधायक कारिंदा सिंह करेंगे। तीन बजे कृषि एवं ग्राम विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे। शाम को शिशुओं के रंगमंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुकेश कुमार अग्रवाल संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा रहेंगे। रसिया कार्यक्रम भी होगा।
विज्ञापन
26 सितंबर को सुबह स्मारक भवन पर पंडित जी के दिवस के उपलक्ष्य में हवन किया जाएगा। दिनेश जी विश्व हिंदू परिषद मौजूद रहेंगे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, नाटक, गुरु शरणानंद महाराज व डॉ. कृष्ण गोपाल सह सर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व पशुधन मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी और मथुरा सांसद हेमा मालिनी मौजूद रहेंगी। शाम को रजत कुश्ती दंगल होगा। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा अरुण सिंह मौजूद रहेंगे। शाम को ब्रज के सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद रात्रि को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन किया जाएगा।
27 सितंबर को सुबह 8 बजे स्वस्थ गो प्रतियोगिता एवं पशु चिकित्सा शिविर के बाद महिला लोक गीत प्रतियोगिता के मौके पर राज्यमंत्री स्वाति सिंह, सांसद रीता बहुगुणा जोशी एवं मथुरा सांसद हेमा मालिनी के अलावा चंद्रिका चौहान मौजूद रहेंगी। दोपहर 12 बजे श्रम मंत्रालय द्वारा कार्यक्रम किया जाएगा।
शाम को कृष्ण स्वरूप कार्यक्रम होंगे। समापन पर जिकड़ी भजन प्रतियोगिता होगी। संचालन मेला महामंत्री कमल कौशिक ने किया। इस मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष अशोक कुमार टैंटीवाल, निदेशक सोनपाल, महेश चंद गोयल विधायक खेरागढ़, अशोक शर्मा, डॉ. हरी सिंह, नरेंद्र पाठक बृजेश पचौरी, भीकम चंद दुबे, राजदर्शन पचौरी, विजय पाठक, नवीन मित्तल, सीपी शर्मा, घनश्याम गुप्ता, शब्बीर कुरैशी, हाजी तुफैल अहमद मौजूद थे।