फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   meeting on yamuna muktikaran today

यमुना मुक्तिकरण पर आज निर्णायक सभा

Fri, 13 Nov 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Fri, 13 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
meeting on yamuna muktikaran today
संत रमेशबाबा की ओर से चलाए जा रहे यमुना मुक्तिकरण अभियान की निर्णायक सभा का आयोजन शुक्रवार 13 नवंबर को कुंभ मेला स्थल वृंदावन में किया जाएगा। दोपहर एक बजे से से शुरू हो रही सभा में ब्रज के प्रमुख साधु-संत, भागवताचार्य, रासाचार्य, यमुना मुक्तिकरण अभियान से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता और यमुनाभक्त एक मंच पर एकत्रित होकर आगे की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में गुरुवार को आयोजित बैठक में अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकांत शास्त्री ने बताया कि यमुना शुद्धिकरण की मांग को लेकर पूर्व में चलाए गए आंदोलन के अंतर्गत दिल्ली में यमुना भक्तों की मांगों को स्वीकार करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सभी मांगों को पूरा करने के लिए 3 माह का समय मांगा था।
विज्ञापन


लेकिन 7 माह बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई भी ठोस कदम केंद्र सरकार ने नहीं उठाया है। जिससे ब्रज के संत समाज और यमुना भक्तों में गहरा रोष है।

जिला संयोजक पंकज चतुर्वेदी और भागवताचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने से कहा कि हर बार केंद्र सरकार के मंत्रियों ने यमुना भक्तों को केवल झूठा आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सुनील सिंह, हरेश ठेनुआ, श्याम चतुर्वेदी, राधा प्रिया, जगदीश नीलम, जितेंद्र वाष्र्णेय, गोविंद बघेल, जयनारायण शर्मा, महेंद्र राजपूत, राजीव शुक्ला, गोविंद मिश्रा, रमेश शास्त्री, लक्की पंडित, शशांक शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed