फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   meeting

जन्माष्टमी और 15 अगस्त को मंदिरों में भीड़ पहुंचने से रोकने को मांगे सुझाव

Wed, 29 Jul 2020 07:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
meeting
मथुरा। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कलक्ट्रेट सभागार में जन्माष्टमी एवं 15 अगस्त से संबंधित बैठक ली, जिसमें बांके बिहारी, जन्मस्थान, द्वारिकाधीश मंदिर के साथ अन्य प्रमुख मंदिरों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में सुझाव लिए गए कि कोरोना के दृष्टिगत मंदिरों में भीड़ पहुंचने से रोका जाए। इसके लिए प्रमुख मंदिरोें के पदाधिकारी प्रशासन को दो दिन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित व्यक्तियों का सुझाव था कि मानव जीवन को कोरोना वायरस से बचाए जाने के लिए जन्माष्टमी पर मंदिरों में 11 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 13 अगस्त को सायं चार बजे तक बाहरी व्यक्तियों को प्रतिबंधित रखा जाए। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी प्रमुख मंदिर के प्रबंधकों से लिखित में अपना सुझाव देने की बात कही। तत्पश्चात ही जन्माष्टमी पर मंदिरों के संबंध में उचित निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर उदय शंकर सिंह, श्रीबांके बिहारी, श्रीकृष्ण जन्मस्थान, श्री द्वारिकाधीश सहित अन्य मंदिरों के प्रमुख उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed