फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Meerut was the winner and Prayagraj was the runner-up in sub-junior boxing

Mathura News: सब जूनियर बॉक्सिंग में मेरठ विजेता और प्रयागराज उपविजेता रही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Meerut was the winner and Prayagraj was the runner-up in sub-junior boxing
मथुरा। बाॅ​क्सिंग प्रतियोगिता के समापन पर विजेता ​खिलाड़ी को मेडल देते विधायक। - फोटो : mathura
मथुरा। स्वर्गीय मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में चल रही प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन रविवार को बॉक्सरों के बीच फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। इसमें मेरठ की टीम विजेता तो प्रयागराज की टीम उप विजेता रही। मुख्य अतिथि विधायक श्रीकांत शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार, सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी राकेश यादव ने बताया कि 30-33 किलोग्राम भार में लखनऊ के अविरल गुप्ता प्रथम रहे। 33-35 किलोग्राम भार वर्ग में प्रयागराज के अमन प्रथम। 35-37 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के कृष्ण कुमार प्रथम। 37-40 किलोग्राम भार वर्ग में सहारनपुर के धीरज कुमार प्रथम। 40-43 किलोग्राम भार वर्ग में बनारस के आदित्य राजभर प्रथम। 43-46 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के अभय मलिक प्रथम रहे।
विज्ञापन

इसी प्रकार 46-49 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के रूद्र प्रताप सिंह प्रथम। 49 से 52 किलोग्राम भार वर्ग में अयोध्या के देवांश मिश्रा प्रथम। 52-55 किलोग्राम भार में अयोध्या के प्रशांत प्रथम। 55-58 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के अनुज बाबरा प्रथम। 58-61 किलोग्राम भार वर्ग में झांसी के आशा सिंह प्रथम। 61-64 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के वर्लित मलिक प्रथम। 64-67 किलोग्राम वर्ग में मेरठ के लक्ष्य पोगाट प्रथम। 67-70 भार में मेरठ के भव्य प्रताप प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर क्रीड़ा अधिकारी फिरोजाबाद मुकेश कुमार, मुकेश यादव, ओपी कुलश्रेष्ठ, कमल किशोर, अमित कुमार, धीरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, अविनाश, प्रकांक्षा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed