{"_id":"62bc93251180c5430717b970","slug":"medical-of-the-girl-could-not-be-handed-over-to-mother-and-father-mathura-news-mtr520044463","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हो सका युवती का मेडिकल, मां और पिता के सुपुर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हो सका युवती का मेडिकल, मां और पिता के सुपुर्द
विज्ञापन
मथुरा। थाना मांट के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता युवती का बुधवार को मेडिकल नहीं हो सका। युवती ने खुद ही मेडिकल के लिए तैयार नहीं होने की बता कही। महिला थाना पुलिस ने युवती को मां और पिता के सुपुर्द कर दिया है। उससे पहले महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के १६१ के बयान लिए। दुष्कर्म के आरोपी सिपाही की तलाश पुलिस कर रही है।
महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक अलका ठाकुर ने बताया कि पीड़ित युवती और आरोपी सिपाही राहुल दोनों थाना मांट के एक ही गांव के हैं। फिलहाल पिलखुवा थाने में तैनात है। करीब दो माह पूर्व सिपाही युवती को बहला फुसलाकर पिलखुआ ले गया था। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया, उसके बाद नोएडा में छोड़ दिया। दो महीने का गर्भपात भी आरोपी ने कराया।
उसके चंगुल से निकलकर आई पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। आरोपी सिपाही २०२१ में भर्ती हुआ है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बुधवार को पीड़िता का मेडिकल होना था, पर युवती ने मना कर दिया। इतना जरूर है कि पीड़िता के १६१ के बयान ले लिए गए हैं। उसके बाद मां और पिता की सुपुर्दगी में पीड़िता को सौंप दिया है। आरोपी सिपाही की तलाश की जा रही है। बृहस्पतिवार को पीड़िता का मेडिकल और १६४ के बयान कराए जा सकते हैं।