फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Maya is sitting in BJP's lap; Akhilesh is nowhere on the ground: Pramod Krishnam

माया बैठी भाजपा की गोद में अखिलेश जमीन पर कहीं नहीं-प्रमोद कृष्णम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Maya is sitting in BJP's lap; Akhilesh is nowhere on the ground: Pramod Krishnam
वृंदावन (मथुरा)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार अधर्म के रास्ते पर चल पड़ी है और इसे उखाड़ फेंकने के लिए शिवपाल यादव ने समाजिक परिवर्तन यात्रा निकाली है। शिवपाल उनके आश्रम में आते रहे हैं और उनके निजी संबंध हैं। इसलिए इस यात्रा के लिए वे उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने के लिए आए हैं।
विज्ञापन

कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस अपनी सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है जहां तक गठबंधन का सवाल है, जिन दो दलों में इसकी जिम्मेदारी थी, उनमें मायावती तो भाजपा की गोद में बैठ गई हैं। अखिलेश जमीन पर दिखाई नहीं पड़ते। जमीन पर या तो प्रियंका दिखाई दे रहीं हैं या शिवपाल ने शुरूआत की है। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि वे प्रियंका का कोई संदेश लेकर आए हैं लेकिन यह जरूर कहा कि उनका यहां आना अपने आप में एक संदेश है।
विज्ञापन

शिवपाल को हनुमान जी की गदा भेंट करने के सवाल पर कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीला भूमि से शुरू की गई यह यात्रा हनुमान जी के भी आशीर्वाद से अवश्य सफल होगी। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव से जो उम्मीदें थीं, उस पर वे खरे नहीं उतरे हैं, यही कारण है कि वे जमीन पर कहीं नजर नहीं आ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गठबंधन के सवाल पर प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह भविष्य तय करेगा, वैसे राजनीति में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिर के सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी ने उन्हें पूजन कराया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया, नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक, गिरधारीलाल पाठक, राजकुमार गौतम आदि थे।
विधानसभा की सभी सीटों पर लडे़ंगे चुनाव : आदित्य यादव
प्रसपा की सामाजिक परिर्वतन यात्रा के शुरू होने से पहले वृंदावन में हुई सभा में जहां शिवपाल सिंह यादव प्रदेश और केंद्र सरकार पर बरसे वहीं अन्य पदाधिकारियों ने प्रदेश की योगी सरकार को जमकर कोसा। प्रसपा के महासचिव व शिवपाल के बेटे आदित्य यादव ने कहा कि सपा से समझौते का पता आने वाले समय में चल जाएगा। प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, व्यापारियों एवं किसानों की खराब हालत को देखते हुए यह सामाजिक परिवर्तन यात्रा निकाली गई है । पार्टी विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जानकारी दी कि यह यात्रा 27 नवंबर को समाप्त होगी। मौलाना अंसार रजा ने कहा कि प्रदेश में हालात बेहद खराब हैं। अल्पसंख्यकों के साथ दोहरा व्यवहार हो रहा है। जगदीश नौहवार ने परिवर्तन यात्रा के लिए 51 लाख का चेक भी शिवपाल को दिया। सैकड़ों गाड़ियों के कारण कई जगह रास्ता जाम हो गया। वृंदावन पुलिस को भारी कसरत करनी पड़ी।
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है रथ
रथ यात्रा के लिए बस को तैयार किया गया। इसमें 6 सीट हैं। खाने पीने के लिए एक मिनी मेस भी है। सभाओं के लिए बस में लिफ्ट भी लगाई गई है। सुरक्षा के नजरिये से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। बस में शौचालय और आराम करने के लिए बेड भी।
-
अखिलेश चाचा के पास आएं
परिवर्तन रथ यात्रा को शुरू करने से पहले पत्रकारों के शिवपाल से अखिलेश यादव की विजय यात्रा के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा अगर अखिलेश उनका आशीर्वाद लेना चाहते हैं तो वह चाचा के पास आएं, फिर चाचा माफ करेंगे। आप भी हमारा संदेश पहुंचा दीजिए।

प्रमोद कृष्णम और शिवपाल के मिलन से कई मायने
शिवपाल सिंह यादव और सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी के सलाहाकार आचार्य प्रमोद कृष्णम के मिलन से कई मायने निकाले जा रहे हैं। प्रमोद ने शिवपाल का आशीर्वाद ही नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन रथ पर सवार भी हुए। इस रथ में दोनों नेताओं के बीच काफी देर वार्ता चली। इसको लेकर राजनैतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। प्रमोद ने कहा कि राजनीति संभावनाओं का क्षेत्र है। वहीं, प्रसपा के अध्यक्ष ने चुप रहने में ही भलाई समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed