फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura's Rajat Kundan shines bright... throws javelin 77.99 meters

Mathura News: मथुरा के रजत कुंदन बन चमके...77.99 मीटर फेंका भाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Mathura's Rajat Kundan shines bright... throws javelin 77.99 meters
भाला फेंक प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी।
मथुरा। प्रयागराज के मदनमोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही 36वीं जूनियर नॉर्थ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मथुरा के रजत कुमार ने अंडर 18 आयु वर्ग में 77.99 मीटर थ्रो का भाला फेंक कर स्वर्ण पदक पर निशाना साधा।
विज्ञापन

इसके पहले 14 से 16 सितंबर 2025 में प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत कुमार ने 64.07 मीटर दूरी तक भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता था। एक ही हफ्ते के अंदर दूसरा स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड दिल्ली, चंडीगढ़ पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर सहित 8 राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि रजत आने वाले समय में जूनियर नीरज चोपड़ा साबित होंगे। ओलंपियन नीरज चोपड़ा ने सन 2014 में विजयवाड़ा में आयोजित अंडर-18 आयु वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में 76.50 मीटर थ्रो कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। वर्तमान में इस आयु वर्ग का रिकॉर्ड 81.75 मीटर रोहित यादव के नाम है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रजत कुमार ने प्रयागराज जाते वक्त वायदा किया था कि वह 70 मीटर प्लस की थ्रो लगा कर दिखाएगा। उन्होंने बताया कि मथुरा आगमन पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। रजत की इस उपलब्धि पर एथलेटिक्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार वाजपेयी, उपाध्यक्ष संजय पाठक, विजय सिंह वर्मा, केआर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीन कुमार अग्रवाल, ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्रसिंह राजपूत, सह सचिव पदमसिंह कौन्तेय समेत अन्य ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed