फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Youth shot dead in Jamunapar

मथुरा: जमुनापार में युवक की गोली मारकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 08:08 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Youth shot dead in Jamunapar
मथुरा। मृतक नितिन फाइल फोटो। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। जमुनापार की शिवनगर कॉलोनी में रविवार की रात छोटे भाई से शराब पीने की मना करने पर दोस्त ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात घर से १५० मीटर दूर हुई। एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय समेत पुलिस अफसर भी पहुंच गए। माहौल गर्माता देख एहतियात के लिए कॉलोनी में पुलिसबल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतक युवक के चाचा ने पिता-पुत्रों समेत ५ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की टीमें हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।
शिवनगर कॉलोनी निवासी नितिन भारद्वाज (२८) पुत्र शिवदेव भारद्वाज छोटे भाई बंटी को शराब पीने से मना कर रहा था। इस पर दोस्त कृष्णा से विवाद हो गया। इससे पहले मृतक युवक के छोटे भाई बंटी से कृष्णा का झगड़ा हो गया था। उसी बात को लेकर नितिन, कृष्णा से बात करने उसके घर आया था। कृष्णा भाई योगेश एवं अन्य साथी के संग मौजूद था। नितिन ने कृष्णा से बातचीत की तो थोड़ी देर बाद दोनों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

इसके बाद कृष्णा ने अंटी से तमंचा निकालकर नितिन के सीने पर गोली मार दी। गोली लगते ही युवक वहीं गिर पड़ा। परिजन ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर आगरा के एसएन मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। आगरा पहुंचने पर घायल ने दम तोड़ दिया। एसएसपी शैलेष पांडेय, एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ सदर प्रवीण मलिक और एसएचओ सूरज शर्मा ने पूरी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई मोहित ने बताया कि नितिन आगरा में एक मार्केटिंग कंपनी में काम करता था। वह शनिवार शाम को घर आता और सोमवार की सुबह आगरा चला जाता था। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि चाचा बिहारीलाल निवासी लोहवन की तहरीर पर कृष्णा, उसके पिता सुखवीर, भाई योगेश, अनीश खान और तन्नू उर्फ प्रशांत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed