फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Youth killed by strangulation with a pot

मथुरा: गमछे से गला घोंटकर की युवक की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Youth killed by strangulation with a pot
मथुरा। थाना जमुनापार के ईशापुर गांव में रात से लापता युवक का शव खाली प्लॉट मेें पड़ा मिला। गमछे से गला दबाकर हत्या की गई प्रतीत होती है। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव के पास से इंजेक्शन और ताश की गड्डी मिली है।
विज्ञापन

थाना जमुनापार के गांव ईशापुर स्थित दुर्वाषा ऋषि मंदिर के सामने सोमवार की सुबह खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़ा होेने की सूचना पर सनसनी फैल गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। युवक के शव के पास ही ताश की गड्डी और इंजेक्शन मिला।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त विशनगंज निवासी सोनू (20) के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की गमछे से गला घोंटकर हत्या की गई है। घटनास्थल कोे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जुआ खेलने के चलते झगड़े में हत्या की गई हो। फिर भी पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed