{"_id":"63d7d732098fe90a6825613f","slug":"mathura-youth-commits-suicide-in-love-affair-girl-attempts-suicide-by-consuming-poison-mathura-news-mtr527569998-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: प्रेम प्रंसग में युवक ने की आत्महत्या, युवती ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: प्रेम प्रंसग में युवक ने की आत्महत्या, युवती ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास
विज्ञापन
मथुरा। मृतक सत्यभान फाइल फोटो।
- फोटो : City
मांट (मथुरा)। थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत मांट मूला में प्रेम प्रसंग के चलते सोमवार दोपहर युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने घर में ही जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है, चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया है।
सोमवार को मांट क्षेत्र में नसीटी रोड पर प्रेम प्रसंग के चलते जाबरा निवासी 25 वर्षीय सत्यभान सिंह उर्फ छिंगा ने एक ट्यूबवेल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सूचना पर मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप यादव मय फोर्स के पहुंच गए। परिजन के आने के बाद शव को फंदे से नीचे उतार कर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि सत्यभान मांट में मजदूरी करता था और यहीं रहता था। यहीं पर उसकी युवती से जान पहचान हो गई। दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया इस बारे में जांच की जा रही है। पुलिस ने प्रेमिका के पास से जहरीले पदार्थ की पुड़िया को बरामद किया है। पुलिस ने छत से पत्थर हटाकर शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने मृतक युवक के पास से मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन
मांट थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के भाई प्रदीप ने तहरीर दी है, मामले में जांच की जा रही है। वहीं, युवती के चाचा का आरोप है कि मृतक सत्यभान ने जहर लाकर भतीजी को दिया था, जिसे उसने खा लिया।