{"_id":"573ca70c4f1c1b3e65ac7993","slug":"mathura-will-be-a-part-of-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा ने फिर किया एनसीआर के लिए दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा ने फिर किया एनसीआर के लिए दावा
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 18 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
फॉर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर मथुरा ने एनसीआर के लिए अपना दावा प्रस्तुत कर दिया है। इसे लेकर लखनऊ में आयोजित हुई बैठक में एमवीडीए सचिव विजय कुमार ने मथुरा को एनसीआर का हिस्सा बनाए जाने के जरूरत गिनाईं।
राज्य सरकार एक बार फिर प्रदेश के कुछ जिलों को एनसीआर से जोड़ने की कवायद कर रही है। इसमें मथुरा, अलीगढ़, शामली, सहारनपुर और मुजफ्फर नगर को शामिल किया गया। इसके संदर्भ में मंगलवार को लखनऊ में बैठक आयोजित हुई। इसमें मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार ने मथुरा को एनसीआर का हिस्सा बनाए जाने की जरूरत बताई।
यह तीसरा मौका है जब मथुरा ने एनसीआर के लिए अपना दावा प्रदेश सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया है। इसमें विजय कुमार ने बताया कि मथुरा की दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा दूरी करीब 146 किलोमीटर है। पड़ोसी जनपद भरतपुर मथुरा से दूर होने के बावजूद एनसीआर का हिस्सा बना हुआ है। धार्मिक महत्व के चलते डेवलपमेंट की दृष्टि से मथुरा को एनसीआर में शामिल किए जाने की आवश्यकता है। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे-टू के साथ यमुना एक्सप्रेसवे भी मथुरा को दिल्ली से जोड़ता है।
विज्ञापन
गौरतलब रहे कि मथुरा को एनसीआर में शामिल करने की पैरवी लंबे समय से की जा रही है। वर्तमान सांसद हेमामालिनी भी मथुरा को एनसीआर में शामिल कराने की इच्छुक हैं। उन्होंने इसके संदर्भ में भारत सरकार से पत्राचार भी किए हैं।