फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Weather turned again, winter increased after rain

मथुरा: मौसम ने फिर मारा पलटा, बारिश के बाद बढ़ी सर्दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Weather turned again, winter increased after rain
मंडी समिति में बरसात के बाद फैली कीचड़
मथुरा। मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। तेज बादल गरजने के साथ मंगलवार रात और सुबह रुक-रुककर हुई बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। जाती हुई सर्दी के बीच हुई बारिश से किसानों की सरसों और आलू की फसल का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

वहीं बारिश से जगह-जगह जलभराव और कीचड़ के हालात हो गए। बारिश के बाद दिन और रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
मंगलवार की शाम बादल ने मौसम का मिजाज बदल दिया। मंगलवार की शाम बादलों के गर्जन के साथ जो बारिश का दौर शुरू हुआ वह रुक-रुककर देर रात और बुधवार की सुबह तक चलता रहा। बारिश के कारण एक बार फिर से तापमान में गिरावट आई तथा ठंड में वृद्धि हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और सुबह बारिश होती रही। दिन भर आसमान में छाए बादल के कारण लोगों को कुछ देर ही धूप का दीदार हुआ। इस कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई। राया के संभागीय कृषि परीक्षण केंद्र के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है। लेकिन बारिश के आसार थोड़े कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में बिछ गई गेहूं और लाहा की फसल, आलू के खराब होने का खतरा
कस्बा एवं आसपास के गांवों में मंगलवार शाम से शुरू हुई बारिश बुधवार को दोपहर तक जारी रही। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से गेहूं व लाहा की फसल खेतों में बिछ गई है। पानी भरने से आलू की फसल के खराब होने का खतरा पैदा हो गया है।

दो दिन हुई बारिश ने किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें पैदा कर दी हैं। हर कोई किसान बस यही कहता सुनाई दिया कि इंद्रदेव अब तो अति कर रहे हैं। इंद्र का प्रकोप हर बार किसानों पर ही बरसता है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से गेहूं व लाहा किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से लाहा की फसल खेतों में बिछ गई है। आलू की फसल भी खोदाई के लिए तैयार है। अधिक पानी भरने से आलू के खराब होने का खतरा पैदा हो गया है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे व फसलों का बीमा दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed