{"_id":"60b399e88ebc3e99ae52fe18","slug":"mathura-water-vessels-kept-for-the-harried-animals-in-summer-mathura-news-agr49379728","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गर्मी में बेहाल पशु पक्षियों के लिए रखे गए जल पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गर्मी में बेहाल पशु पक्षियों के लिए रखे गए जल पात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। गर्मी के मौसम में सामाजिक संस्था प्रयास ने एक बार फिर दान वरदान प्रकल्प के तहत जीव जल सेवा का शुभारंभ किया। रविवार को श्री रंगजी मंदिर के पास अभय वशिष्ठ के नेतृत्व में पानी की उपलब्धता वाले स्थानों पर जल पात्र रखे गए, जिससे पशु पक्षी जल पी सकें।
इस मौके पर अभय वशिष्ठ ने कहा कि कोविड के चलते बहुत सारी बंदिशें हैं और सब कुछ रुका हुआ सा है। फिर भी सेवा भावी लोग पूर्व के जल पात्रों को भी बखूबी उपयोग में ले रहे हैं। विवेक आचार्य ने बताया कि कोरोना ने जेठ मास की गर्मी को और बढ़ा दिया है जीव जंतु प्यास से विचलित हो रहे हैं। इस सेवा के तहत शहर में जगह-जगह जल पात्र रखे जाएंगे जिससे जीवों को राहत मिलेगी।
दान वरदान प्रकल्प के प्रमुख संजीव वर्मा ने कहा कि संस्था जीव जल सेवा के अलावा निर्धन बच्चों की शिक्षा, निर्धन कन्याओं के विवाह, निर्धन रोगियों के लिए सतत प्रयास करती आ रही है। अनुराग गोयल, दशरथ गुप्ता, गुंजन गोस्वामी, शारदा हरलालका, मधु खंडेलवाल, सारिका खंडेलवाल, नीमा अग्रवाल, संजीव वर्मा, राजीव भारद्वाज, मोहित गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, डॉ. सचिन अग्रवाल, संजय गोस्वामी, सीता अग्रवाल, ज्योति भारती, अंजना शर्मा, श्रुति शर्मा आदि शामिल हुए।