फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Vripa took action against illegal colony

मथुरा: व्रिपा ने अवैध कालोनी के खिलाफ की कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 08:24 AM IST
विज्ञापन
Mathura: Vripa took action against illegal colony
अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करती विप्रा की जेसीबी।
वृंदावन (मथुरा)। नेशनल हाईवे स्थित आझई के पास अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने शनिवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन और राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे अवैध कॉलोनियों की बाढ़ सी आई हुई है। बिना नक्शा स्वीकृत कराए अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रहीं हैं। शनिवार को विप्रा ने जीएलए यूनिवर्सिटी के पीछे करीब 5000 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर बुलडोजर चलवाया।
विज्ञापन

बुलडोजर द्वारा कॉलोनी में किए गए निर्माण को देखते ही देखते जमींदोज कर दिया।
एसडीएम निकेत वर्मा ने बताया कि नोटिस देने के बावजूद भी कॉलोनाइजर द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा था। उसी अतिक्रमण को हटवाया गया है। प्राधिकरण के सहायक अभियंता राजीव महेश्वरी ने बताया कि भरत शर्मा और फतेह सिंह द्वारा नक्शा स्वीकृत कराए बिना ही फेसबुक के माध्यम से पब्लिक को गुमराह कर प्लॉटों की बिक्री की जा रही थी। सक्षम अधिकारी द्वारा ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए गए थे। उन्हीं आदेशों के क्रम में यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में सुनील शर्मा, मनीष तिवारी, अशोक चौधरी, अनिरुद्ध यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed