फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Three vehicles collide on expressway, two killed, five injured

मथुरा: एक्सप्रेसवे पर तीन वाहन टकराए, दो की मौत, पांच घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Three vehicles collide on expressway, two killed, five injured
मथुरा। एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में पलटी गाड़ी से फैले टमाटर।
महावन (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन ११८ पर शुक्रवार की देर रात टमाटर से भरी मैक्स पिकअप पंचर हो गई। साइड से खड़ी पिकअप व एक अन्य पिकअप में पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे तीनों वाहन पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। मैक्स पिकअप में टमाटर भरे थे, जिनके सड़क पर फैलने से एक घंटे यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

आगरा के थाना सैंया के गांव हुलासपुर निवासी सरदार सिंह उर्फ सिद्धार्थ (51), गांव के ही दिनेश (28) व अन्य किसानों के साथ टमाटर लेकर नोएडा मंडी बेचने जा रहे थे। शुक्रवार की रात 1:30 बजे के बीच थाना महावन के माइल स्टोन १18 के पास मैक्स पिकअप गाड़ी का टायर पंचर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइड से खड़ी करके चालक पहिया बदल रहा था। इसी बीच पीछे से आए कैंटर ने टक्कर मार दी, जिससे मैक्स पिकअप पलट गई। हादसे में दिनेश और सरदार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ने इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि दुर्घटना में अन्य वाहन में सवार रोहतान, अमित, जगदीश, कुम्हेर सिंह और जितेंद्र घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बताया गया कि यह सभी किसान हैं और सब्जी की खेती कर उसे बेचने प्राय: नोएडा मंडी जाते रहते हैं। इस हादसे की चपेट में वहां खड़ी एक और पिकअप गाड़ी आ गई। यह तीनों वाहन भी पलट गए। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि दो की मौत हुई है। यह दोनों किसान हैं। पांच घायल किसानों का इलाज चल रहा है। क्रेन से हटवाकर मार्ग सुचारु कराया।
एक्सप्रेसवे पर यातायात हुआ बाधित
यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के बाद मैक्स पिकअप में भरे टमाटर सड़क पर फैल गए, जिससे एक्सप्रेसवे का एक साइड का रास्ता यातायात के लिए बाधित हो गया। आगरा से नोएडा जाने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और टोलकर्मी मौके पर पहुंच गए। टमाटरों को मार्ग से हटवाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे बाद जाकर मार्ग को यातायात के लिए सुचारु कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed