{"_id":"62e02e720b9c95654557025e","slug":"mathura-there-is-a-possibility-of-kidnapping-with-the-intention-of-grabbing-the-property-of-the-mahant-mathura-news-mtr521424681","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: महंत की संपत्ति हड़पने के इरादे से अपहरण की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: महंत की संपत्ति हड़पने के इरादे से अपहरण की आशंका
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। हाथी टीला स्थित हनुमत कुंज आश्रम के महंत की संपत्ति हड़पने की नीयत से अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में महंत की गुरु बहन ने दो नामजद एवं चार अज्ञात लोगों के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की है।
गुरु बहन शांती दासी के अनुसार सियारामदास बाबा 1 दिसंबर 2021 को उनके व शिष्यों के साथ में थे। तभी एक महिला, दो नामजद व चार अज्ञात व्यक्ति आए और बाबा को इलाज के बहाने ले गए। जब उन्होंने बाबा को ले जाने का विरोध किया तो उक्त लोगों ने उनको धमकाया और गाली-गलौज करने लगे और बाबा को गाड़ी में डालकर ले गए। उन्होंने उक्त लोगों से कई बार संपर्क किया तो वे लोग कहने लगे कि बाबा का हमें कोई पता नहीं है।
उनको आशंका है कि उक्त लोगों ने बाबा की हत्या कर शव को सबूत नष्ट करने के उद्देश्य से गायब कर दिया है। इन लोगों ने बाबा के आश्रम की बाबत दाखिला खारिज के लिए नगर निगम में अर्जी दी और नगर निगम से उनके पास नोटिस आया तो उनकी शंका हकीकत में बदल गई है। आरोप है कि उसके बाद उक्त लोग आश्रम पर आए और जबरन मारपीट कर कब्जा करने लगे। एसएसपी से गुहार लगाकर न्याय की मांग की है। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।