फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: The entrance gate on the main routes of Shri Krishna's birthplace being built on the pattern of the temple

मथुरा: मंदिर के पैटर्न पर बन रहे श्रीकृष्ण जन्मस्थान के प्रमुख मार्गों पर प्रवेश द्वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Mathura: The entrance gate on the main routes of Shri Krishna's birthplace being built on the pattern of the temple
मथुरा। अब जल्द ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास के क्षेत्र की शक्ल बदलने जा रही है। यहां के प्रमुख मार्गों पर बन रहे विशाल प्रवेश द्वार धार्मिक क्षेत्र का अहसास कराएंगे। प्रवेश द्वारों के ऊपरी हिस्से को मंदिर का लुक दिया जा रहा है, जिस पर खूबसूरत नक्काशी श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान को खूबसूरत बनाने का काम चल रहा है। इसके लिए एक साथ कई परियोजनाओं पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र में काम किया जा रहा है। इसमें गेट नंबर एक की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग पर दो प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। इसमें एक प्रवेश द्वार वृंदावन रेलवे लाइन तो दूसरा पोतराकुंड की ओर बन रहा है।
विज्ञापन

यह दोनों ही प्रवेश द्वार राजस्थान के लाल पत्थरों से तैयार हो रहे हैं। इन पर की जा रही नक्काशी लोगों को आकर्षित करने वाली है। इन प्रवेश द्वारों के ऊपर बन रही गुंबद मंदिरों के पैटर्न पर तैयार हो रही हैं। इससे श्रीकृष्ण जन्मस्थान आने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश द्वार से ही धार्मिक क्षेत्र का अहसास हो सके। यहां सड़क, लाइट और पार्किंग की भी व्यवस्था की जा रही है। इस परियोजना पर 3.22 करोड़ रुपये की लागत से काम अब अंतिम दौर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ ने बताया कि इसी प्रकार गोविंद नगर की ओर पुलिस थाने के सामने वाले मार्ग पर भी विशाल प्रवेश द्वार तैयार हो रहा है। यह भी लाल पत्थर से ही बनाया जा रहा है। इस तरह तीनों ही प्रवेश द्वारों को एक समान स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा यहां से श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक सड़क और फुटपाथ को खूबसूरत बनाया जा रहा है। यहां लाइटिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस पर करीब 2.34 करोड़ की लागत आ रही है।

प्रवेश द्वार व अन्य कार्य इसी माह नवंबर तक पूरे होने हैं। इसमें कई विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। जन्मस्थान का सौंदर्यीकरण बड़ी तेजी से किया जा रहा है।
-राजेश कुमार, सचिव मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed