{"_id":"61c87bb8c26fcd03852626e0","slug":"mathura-the-attacker-on-the-police-team-could-not-get-the-reward-mathura-news-mtr5107475193","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: पुलिस टीम पर हमलावर इनामी नहीं चढ़ सका हत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: पुलिस टीम पर हमलावर इनामी नहीं चढ़ सका हत्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अपने ही हमलावरों को पकड़ने में पुलिस को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। पुलिस ने २५ हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है, पर मुख्य आरोपी और चार बदमाशों के करीब तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस ने शेरगढ़ से चार को उठाया है।
यह उन बदमाशों के परिवार के बताए जा रहे हैं, जो कि मुख्य आरोपी के संग हमले में रहे। उधर, बदमाश रोहताश गुर्जर पर २५ हजार का इनाम घोषित होते ही पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुट गई हैं।
२३ दिसंबर को राजस्थान बॉर्डर के ऊंचागांव में टोकने पर कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। इस हमले में सिपाही महेंद्र सिंह घायल हुए थे। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पुलिस की पांच टीमें लगाई, पर चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
हमलावरों को पकड़ने में पुलिस अभी तक केवल खाक ही छान रही है। हमलावर बदमाशों को पकड़ना तो दूर, उनका सुराग लगाने में नाकाम रही है। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि शेरगढ़ से चार संदिग्ध को उठाकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही २५ हजार के इनामी मुख्य आरोपी और चार अन्य बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।