फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura team participated in Open Rapid Chess Tournament

ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट में मथुरा की टीम ने किया प्रतिभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Mathura team participated in Open Rapid Chess Tournament
मथुरा। महाबलीपुरम में चैस ओलंपियाड का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम नई दिल्ली में ओलंपियाड टॉर्च रन इंटरनेशनल ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट कराया गया। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक मशाल जलाकर किया। इस टॉर्च रिले को दिल्ली से देश के लगभग 75 शहरों में लिए रवाना किया गया है। यह टॉर्चरिले 29 जुलाई को महाबलीपुरम पहुंचेगी, जहां ओलंपियाड की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

टॉर्च रिले इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट में करीब 1500 चेस प्लेयर्स ने भाग लिया। इसमें मथुरा से राहुल उपाध्याय पूर्व स्टेट चैंपियन के नेतृत्व में जनपद की चैस टीम ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट में राहुल उपाध्याय ने 7 राउंड में 6 पाइंट बनाकर 41वीं पोजीशन प्राप्त की। इनके अलावा टीम में शिवा गौतम (5.5) पाइंट, प्रदीप चतुर्वेदी (5) पाइंट, शिवम चौधरी (4.4) पाइंट, नकुल चौधरी (4) पाइंट, गुरु मित्र (4) पाइंट प्राप्त किए। एसोसिएशन के सचिव रविकांत श्रीवास्तव तथा उपाध्यक्ष सीपी सारस्वत, केके यादव, हरी बाबू शर्मा, अनूप चतुर्वेदी, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, शरद चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी आदि ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed