फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Teachers lodged protest by tying black band

मथुरा: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर दर्ज कराया विरोध

Thu, 04 Mar 2021 12:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Mathura: Teachers lodged protest by tying black band
उच्च प्राथमिक विद्यालय इशापुर में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते शिक्षक। - फोटो : MATHURA
मथुरा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षकों की गोपनीय आख्या के अंकन एवं 21 सूत्री मांगों के विरोध में बुधवार को तीसरे दिन भी विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए विरोध दर्ज कराया। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेंद्र सारस्वत ने बताया कि शिक्षकों की प्रमुख मांगों में गोपनीय आख्या का विरोध सहित अनेक मांगें लंबित हैं। जैसे मिशन कायाकल्प के अंतर्गत 14 बिंदु अंकन प्रणाली का जिनका अध्यापकों से कोई संबंध नहीं है, उनको निरस्त किया जाय।
विज्ञापन

बताया कि वर्ष 2008 के बाद पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों को 17140, 18150, न्यूनतम मूल वेतन प्रदान करने, पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने, वर्ष 2013 से लंबित पूर्व माध्यमिक के प्रधान अध्यापक के पदों पर पदोन्नति करने की मांगें हैं। इनके अलावा कई वर्षों से लंबित रिक्त पदों पर जनपद में पदोन्नति करने, न्यूनतम सामूहिक बीमा की धनराशि को दस लाख करने, शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, ग्रीष्मावकाश पूर्व की भांति बहाल करने का अवकाश समाप्त करने, विद्यालयों के संचालन समय को यथावत रखने सहित 21 मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

विरोध-प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अतुल सारस्वत, ठाकुर लक्ष्मीनारायण, मनोज शर्मा, बदन सिंघ यादव, कृष्ण कुमार सारस्वत, उमाशंकर शर्मा, हेमंत शर्मा, योगेश उपाध्याय, मुरारी लाल शर्मा, प्रेमचंद शर्मा, उपेंद्र सिंह, राखी शर्मा, देवेंद्र कौशिक, लोकेंद्र मिश्रा, राजीव पचौरी, हरीश कुमार, योगेंद्र गौतम, शशि शर्मा, रीना अग्रवाल, केपी सिंह, बाबूलाल मिश्रा, कप्तान सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed