फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: State government cursed in women's enclosure program

मथुरा: महिला घेरा कार्यक्रम में प्रदेश सरकार को कोसा

Sat, 13 Feb 2021 08:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
Mathura: State government cursed in women's enclosure program
मथुरा। कलक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर प्रदर्शन करतीं समाजवादी पार्टी की पदाधिकारी और कार्यकर्ता। - फोटो : MATHURA
मथुरा। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष साधना शर्मा की अध्यक्षता में महिला घेरा कार्यक्रम का आयोजन कलक्ट्रेट पर किया गया। कार्यक्रम में सपाइयों ने बढ़ती महंगाई, प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सपा नेता लोकमणिकांत जादौन ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपराध को रोकने में नाकाम रही है। मथुरा शहर में दिनदहाड़े पूर्व सभासद की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है और तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ने में विफल है। मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष भरतभूषण शर्मा ने कहा कि लोग महंगाई के बोझ तले दबे जा रहे हैं। पेट्रोल, डीजल और सिलिंडर के दाम हर दिन बढ़ रहे हैं। सरकार महंगाई को रोकने में विफल रही है। मान सिंह चौधरी, सुजैन आनंद, पूर्व जिलाध्यक्ष, ब्रिजेश सिंह, तुलसीराम शर्मा, तनवीर अहमद एडवोकेट, शिवकुमार यादव, ध्रुव पांचाल, रामबाबू पंडा, तुलसीराम धनगर, राजन रिजवी, मुन्नी देवी यादव, सवाना खान, रेखा गोस्वामी, सीमा करन, प्रीति सिंह, हेमा, रीत, सावित्री, इंदू, मुमताज, सुमन यादव, परवीन, सुनीता ठाकुर, मीरा, राजकुमारी, लक्ष्मी देवी, हीरा देवी, विमला आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed