{"_id":"6134bf4d8ebc3e88b96cce6d","slug":"mathura-spraying-of-anti-larva-in-the-villages-along-with-the-city-persuasion-mathura-news-agr5063975125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: शहर के साथ गांवों में भी एंटी लार्वा का हो छिड़काव: अनुनय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: शहर के साथ गांवों में भी एंटी लार्वा का हो छिड़काव: अनुनय
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम की मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में विकास कार्य एवं संचारी रोगों की रोकथाम के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। नगर आयुक्त अनुनय झा ने वर्तमान में फैल रहे वायरल, डेंगू, दिमागी बुखार व मलेरिया आदि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए शहरी क्षेत्र के साथ-साथ गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव एवं फॉगिंग कराए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी को निगरानी समिति को एक्टिव करने के साथ समिति से समन्वय स्थापित करते हुए संचारी रोग की रोकथाम एवं वार्डवार संक्रमित व्यक्तियों की सूचना उपलब्ध कराए जाने को निर्देशित किया गया। नगर आयुक्त ने महानगर में तालाब एवं पोखरों पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने को अभियान को निरंतर चलाए जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा नगर निगम के नवीन सम्मिलित क्षेत्रों के शामिल ग्रामों में पोखरों की पैमाइश कराकर तत्काल अतिक्रमण हटवाया जाए।
बैठक में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम को निर्देश दिए कि डैंपियर नगर में मल्टीलेबल पार्किंग स्थल बने 228 फड़ों को पंजीकृत फल सब्जी विक्रेताओं को आवंटित किए जाने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर ली जाए। अपर सहायक नगर आयुक्त डीके सिंह, लवकुश गुप्ता, मुख्य अभियंता सिविल जितेंद्र केन, लेखाधिकारी डॉ. गीता कुमारी, एक्सईएन सिविल एसपी मिश्र, राधेश्याम सहायक अभियंता जल आदि मौजूद रहे।