फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Shyam Bihari Mishra fought the true fight for the interests of the traders: Satish Mahana

मथुरा: श्याम बिहारी मिश्रा ने ही लड़ी व्यापारियों के हितों की सच्ची लड़ाई: सतीश महाना

Wed, 08 Sep 2021 07:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Shyam Bihari Mishra fought the true fight for the interests of the traders: Satish Mahana
मथुरा। वृंदावन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों को संब? - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। छटीकरा रोड स्थित श्रीकृष्णा आश्रम में आयोजित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के त्रैवार्षिक चुनाव व अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा कि पूर्व में सरकार व इंडस्ट्री का लिंक टूटा हुआ था, लेकिन इस सरकार ने इसे जोड़ने का कार्य किया है। सोच सकारात्मक होनी चाहिए। कहा कि देश में अगर किसी ने व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ी है तो वह हैं श्याम बिहारी मिश्रा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए में स्वयं व्यापार मंडल के मजबूत वकील के नाते पैरवी करूंगा। उन्होंने लाला विशंभर दयाल व पंडित श्याम बिहारी मिश्रा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि जापान की दिशा-दशा दोनों बदली हैं। हम व्यापारी वर्ग हैं, इस दिशा को परिवर्तित करने का दायित्व हमारा है।
विज्ञापन

मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि मंडल के 1500 से अधिक प्रतिनिधियों ने पुन: अध्यक्ष के रूप में चुनकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, इसका वे बखूबी निर्वहन करेंगे। राजकुमार अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश मंत्री सलिल विश्नोई , झांसी के मेयर रामतीर्थ सिंघल ने व्यापारियों को भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष डॉ. विशाल खुराना, मीडिया प्रभारी विकास खन्ना व उनकी टीम ने कैबिनेट मंत्री सतीश महाना को गदा भेंट कर सम्मानित किया।
मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन ने 80 जिलों से आए प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रामकिशन अग्रवाल बसेरा, कमल किशोर वार्ष्णेय, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, राजेंद्र गुप्ता, दिलीप सेठ, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर, संतोष कुमार गुप्ता, विकास अग्रवाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष श्याम दुबे, जिलाध्यक्ष शिवशंकर वर्मा, नगर अध्यक्ष डॉ. विशाल खुराना, राजकुमार गोयल, राजू गुप्ता, विनोद कुमार अग्रवाल, अमित चतुर्वेदी, बालकिशन अग्रवाल, हरेंद्र चौधरी, लोकेंद्र सिंह, गोवर्धन अध्यक्ष गणेश पहलवान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed