{"_id":"63d7d4683ac29a61c434a760","slug":"mathura-seeking-support-from-people-by-making-public-contact-against-the-corridor-mathura-news-mtr5275687182-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कॉरिडोर के विरोध में जन संपर्क कर लोगों से मांग रहे समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कॉरिडोर के विरोध में जन संपर्क कर लोगों से मांग रहे समर्थन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर के विरोध में जनसंपर्क कर लोगों का समर्थन लिया जा रहा है। सोमवार को आंदोलनकारी ब्रजवासियों ने कॉरिडोर के विरोध में प्रदर्शन कर लोगों से संपर्क किया। ब्रजवासियों का कहना है कि वृंदावन घूमने फिरने की जगह नहीं है ये तो भक्ति का स्थान है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का जगह-जगह वर्णन है। अनेक संतों ने अपने पदों में वृंदावन की महिमा का बहुत ही बारीकी से वर्णन किया है। इस वृंदावन को समझने की जरूरत है न कि पर्यटक स्थल बनाने की।
ब्रजवसियों द्वारा जुगल घाट, जंगलकट्टी, परिक्रमा मार्ग, वीआईपी रोड, मदन मोहन घेरा आदि इलाकों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया। लोगों को समझाया जा रहा है कि सभी लोग साथ देंगे, तभी हम वृंदावन को बचा पाएंगे और वृंदावन के प्राचीन स्वरूप को एवं पौराणिक इतिहास को सहेज पाएंगेे।
इधर, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथा प्रवक्ता संजीव कृष्ण ठाकुर ने अपनी कथा के माध्यम से वृंदावन की महिमा एवं उसकी विशेषता का वर्णन किया है। वहीं उन्होंने व्यास पीठ के माध्यम से सरकार से निवेदन करते हुए कहा कि ब्रज धाम घूमने फिरने की जगह नहीं है ये तो भक्ति की जगह है। यहां लोग भगवान की भक्ति में लीन होने आते हैं तो इसके अस्तित्व को कॉरिडोर बनाकर सरकार नष्ट न करे। केवल व्यवस्थाओं में सुधार कर ब्रजवासियों की भावना को समझे और कॉरिडोर रूपी इस विनाश लीला को समाप्त करें।
विज्ञापन
जनसंपर्क करने वालों में राहुल खंडेलवाल, प्रिंस खंडेलवाल, अमित गौतम, बबलू चाचा, केशव चौहान अनिल गौतम, अशोक शर्मा, कुंज बिहारी पाठक, आशीष वशिष्ठ, दिनेश अग्रवाल, हिमांशु गोस्वामी, अतुल, आकाश, दिनेश, नीरज, अजय, दीपक पाराशर आदि थे।