फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura sant premanand reach flood affected area in vrindavan by steamer

Sant Premanand: वृंदावन में बाढ़...स्टीमर से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे संत प्रेमानंद, लोगों से की ये अपील

Tue, 09 Sep 2025 08:08 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 09 Sep 2025 08:08 PM IST
सार

मथुरा के वृंदावन में यमुना का राैद्र रूप देखने को मिल रहा है। बाढ़ के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। खेत जलमग्न हैं तो काॅलोनियों में पानी भर गया है। ऐसे में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों का हाल जानने के लिए संत प्रेमानंद भी पहुंचे। 
 

विज्ञापन
mathura sant premanand reach flood affected area in vrindavan by steamer
संत प्रेमानंद महाराज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन में बाढ़ से आई आपदा से जनजीवन प्रभावित है। मंगलवार को संत प्रेमानंद महाराज अपने शिष्यों के साथ स्टीमर से यमुना के विराट स्वरूप के दर्शन करने निकले। उन्होंने बाढ़ प्रभावित कई इलाकों की स्थिति को देखा और बड़े व्यथित नजर आए।
विज्ञापन


संत प्रेमानंद शांत मन से यमुना के इस स्वरूप को देखते रहे। इसके बाद लोगों से प्रभावित इलाकों में रहने वालों की मदद का आह्ववान किया। उन्होंने करीब एक घंटे तक बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दरम्यान उनके अनुयायियों ने स्टीमर से राहत सामग्री का भी वितरण किया। साथ ही कहा कि संत प्रेमानंद महाराज ब्रजवासियों की हरसंभव मदद करेंगे। 
विज्ञापन

बता दें कि मथुरा में यमुना के बढ़े जलस्तर से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि लक्ष्मीनगर में एक-एक मंजिल तक पानी भर गया। सदर बाजार, जयसिंहपुरा समेत वृंदावन की दर्जनों कॉलोनियां भी लबालब भर गईं। 

 

बेकाबू धार से घाट डूब गए और सड़कों तक पानी आ गया। साथ ही जिले के 45 गांव ऐसे हैं जो टापू बन गए हैं। प्रशासन ने इस गांव के नौ हजार लोगों का रेस्क्यू कर राहत शिविरों में भेजा है। साथ ही टीम लगातार राहत व बचाव कार्य में जुटी है।

ये भी पढ़ें-UP: रिश्वत लेता लाइनमैन गिरफ्तार...इस काम के लिए मांगी किसान से घूस, एटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed