{"_id":"68c030d6a331b4e195054c6d","slug":"electricity-department-lineman-arrested-for-taking-bribe-by-anti-corruption-team-2025-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: रिश्वत लेता लाइनमैन गिरफ्तार...इस काम के लिए मांगी किसान से घूस, एटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रिश्वत लेता लाइनमैन गिरफ्तार...इस काम के लिए मांगी किसान से घूस, एटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
Tue, 09 Sep 2025 07:21 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 09 Sep 2025 07:21 PM IST
सार
मैनपुरी में बिजली विभाग के लाइनमैन को एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया है। लाइनमैन किसान से रिश्वत ले रहा था, तभी टीम ने रंग हाथ उसको पकड़ लिया।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र के फर्दपुर में मंगलवार को एंटी करप्शन की टीम ने विद्युत निगम के एक संविदा लाइनमैन जितेंद्र को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई संतोषपुर निवासी सुरजीत की शिकायत पर की गई, जिन्होंने अपने खेत पर लगे ट्यूबवेल के खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के एवज में रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाया था। जितेंद्र पर एलाऊ थाने में एंटी करप्शन टीम ने केस दर्ज कराया है।
एंटी करप्शन टीम के अनुसार संतोषपुर के रहने वाले सुरजीत के खेत पर लगे ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। जब उन्होंने इसे बदलवाने के लिए विद्युत निगम से संपर्क किया, तो लाइनमैन जितेंद्र ने उनसे पांच हजार रुपये की मांग की।

सुरजीत ने इसकी शिकायत विद्युत निगम के अधिकारियों से की। मगर, कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर सुरजीत ने आगरा में एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर संजय सिंह और सहवीर सिंह से शिकायत की। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन की टीम ने एक योजना बनाई और मंगलवार दोपहर बाद बिछवां थाना क्षेत्र में फर्दपुर में सुरजीत के जरिये जितेंद्र को बुलाया।
वहां केमिकल लगे हुए पांच हजार रुपये के नोट सुरजीत को दिए। सुरजीत ने लाइनमैन जितेंद्र को रिश्वत की रकम जैसे ही थमाई। एंटी करप्शन टीम ने मौके पर ही रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों उसे पकड़ लिया गया।
जितेंद्र सुल्तानपुर का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर थाना एलाऊ ले जाया गया। वहां उससे पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि जितेंद्र ने सुल्तानपुर फीडर से संबंधित एक जेई का नाम भी रिश्वतबाजी के खेल में उजागर किया है। हालांकि जेई को पकड़ा नहीं जा सका है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एंटी करप्शन की टीम की ओर से थाना एलाऊ में जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।