फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Krishna Janmabhoomi and Shahi Idgah Dispute Hearing Today in Mathura Court News in Hindi

श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह विवाद: मथुरा के जिला जज की अदालत में आज पुनरीक्षण पर होगी बहस

Thu, 11 Aug 2022 09:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Aug 2022 09:40 AM IST
सार

पक्षकार अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह और राजेंद्र माहेश्वरी द्वारा जिला जज की अदालत ने सिविल जज के आदेश के खिलाफ पुनरीक्षण प्रार्थनापत्र दाखिल किया है। जिसमें उन्होंने शाही ईदगाह का सर्वे कराने की मांग की है।   

विज्ञापन
Krishna Janmabhoomi and Shahi Idgah Dispute Hearing Today in Mathura Court News in Hindi
जिला एवं सत्र न्यायालय मथुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में मथुरा के जिला जज राजीव भारती की अदालत में आज ठाकुर केशवदेव के केस पर पुनरीक्षण पर सुनवाई होगी। सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत ने केस सुनने योग्य है या नहीं, इस बिंदु पर पहले सुनवाई के आदेश दिए थे लेकिन पक्षकार अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह और अधिवक्ता राजेंद्र माहेश्वरी द्वारा जिला जज की अदालत ने सिविल जज के इस आदेश के खिलाफ रिवीजन प्रार्थनापत्र दाखिल किया है। 

विज्ञापन

शाही ईदगाह का सर्वे कराने की मांग 

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हम अदालत को बताएंगे कि शाही ईदगाह के सर्वे के लिए पहले कोर्ट कमिश्नर नियुक्ति आवश्यक है ताकि वहां की वास्तविक स्थिति की जानकारी हो सके। अधिवक्ता राजेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि पहले शाही ईदगाह का सर्वे होना चाहिए। यह सर्वे जल्दी कराया जाना चाहिए। उधर, विपक्षीगण में से एक शाही ईदगाह कमेटी के सचिव तनवीर अहमद ने बताया कि पहले 7/11 पर अदालत में बहस होनी चाहिए। यदि केस सुनने योग्य नहीं है तो उसे आगे नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। 

विज्ञापन

स्थानांतरण केस पर 17 अगस्त को सुनवाई

ठाकुर केशवदेव के केस पर बुधवार को जिला जज की अदालत में सिविल जज की अदालत से केस को स्थानांतरण करने के मुद्दे पर सुनवाई हुई। इस दौरान केस के पक्षकार एडवोकेट राजेंद्र माहेश्वरी ने अदालत से केस के स्थानांतरण की प्रार्थना की। विपक्षी शाही ईदगाह कमेटी के सचिव एडवोकेट तनवीर अहमद ने अदालत को बताया कि सिविल जय सीनियर डिवीजन की अदालत में केस की सुनवाई ठीक चल रही है। अदालत ने अब सुनवाई की अगली तिथि 17 अगस्त तय की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed