फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delay in distribution of ration in Mathura

Mathura: रक्षाबंधन पर नहीं शुरू हो सका निशुल्क राशन का वितरण, दुकानों पर नहीं पहुंचा चावल

Thu, 11 Aug 2022 11:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Aug 2022 11:16 AM IST
सार

जिले में जून माह के द्वितीय चरण के खाद्यान्न का वितरण आठ अगस्त से शुरू होना था। यह वितरण 18 अगस्त तक पूरा किया जाना है। लेकिन अभी तक राशन वितरण शुरू ही नहीं हो सका। 

विज्ञापन
Delay in distribution of ration in Mathura
सरकारी राशन - फोटो : istock

विस्तार

रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत निशुल्क चावल का वितरण मथुरा जिले में शुरू नहीं हो सका। आठ अगस्त से निशुल्क चावल वितरण की यह प्रक्रिया एफसीआई गोदाम से सीधे दुकान तक राशन पहुंचाने की योजना में उलझ गई है। इसके साथ ही चावल की उपलब्धता पर भी संकट बनी हुआ है। इस स्थिति को देख अब जिलापूर्ति विभाग राशन के चावल को जल्द दुकानों तक पहुंचाने की कोशिश में जुट गया है।
विज्ञापन


जिले में जून माह के द्वितीय चरण के खाद्यान्न का वितरण आठ अगस्त से शुरू होना था। यह वितरण 18 अगस्त तक पूरा किया जाना है। जनपद में 4.71 लाख कार्ड धारक सरकार की इस योजना का लाभ लेते हैं। लेकिन आठ अगस्त से शुरू होने वाले इस खाद्यान्न वितरण के लिए अभी चावल सरकारी गल्ले की दुकानों तक पहुंचा नहीं है।
विज्ञापन

निर्धारित रूट से दुकानों पर पहुंचता है खाद्यान्न

दरअसल, सरकार ने एफसीआई गोदाम से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान तक राशन पहुंचाने की प्रक्रिया बदल दी है। इसमें अब यह कार्य दुकानदारों हटाकर सरकार खुद कर रही है। इसके लिए जीपीएस सिस्टम से जुडे़ ट्रक खाद्यान्न लेकर निर्धारित रूट से दुकान तक पहुंचते हैं। इस योजना की नई शुरुआत के चलते अब तक राशन जनपद में सभी दुकानों तक नहीं पहुंच सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्रा ने बताया कि राशन पहुंचाने का काम नए सिस्टम के तहत हो रहा है। शुरुआत है, इसलिए कुछ समस्याएं आ रही हैं। राशन की उपलब्धता भी देरी से होने के कारण जनपद की सभी दुकानों पर चावल का वितरण शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीण अंचल की 140 दुकान और शहर की 44 दुकानों पर राशन पहुंचाया जा चुका है। इन दुकानों पर राशन वितरण शुरू करा दिया है। 18 अगस्त तक राशन का वितरण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed