फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Rakhis made by the widows of Vrindavan will be decorated in the hands of Prime Minister Modi

मथुरा: प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में सजेंगी वृंदावन की विधवाओं द्वारा बनाईं राखियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Rakhis made by the widows of Vrindavan will be decorated in the hands of Prime Minister Modi
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन की विधवाओं के हाथों से तैयार राखियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में बंधेंगी। वृंदावन में रहने वाली विधवा माताओं द्वारा रक्षाबंधन के त्योहार पर भारत के प्रधानमंत्री को इस बार 501 राखी के साथ-साथ 75 तिरंगा झंडा भी भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

सुलभ इंटरनेशनल के पीआरओ मदन झा ने बताया कि बीते कुछ साल पहले तक कुछ विधवाएं रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के लिए पीएम के घर जाती थीं लेकिन पिछले दो सालों से वे कोविड संकट के कारण प्रधानमंत्री को राखी बांधने नहीं जा सकीं।
विज्ञापन

इस बार प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क किया गया है और अनुमति मिलने पर कुछ माताएं प्रधानमंत्री को राखी बांधने जा सकती हैं। आश्रम में रहने वाली माताओं ने मोदी के छवियों के साथ विशेष राखी तैयार की हैं और साथ में 75 तिरंगा भी भेज रही हैं। प्रधानमंत्री की रंगीन फोटो वाली राखियां मां शारदा और राधाटीला आश्रम में रहने वाली वृद्ध विधवाओं के द्वारा तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ. बिंदेश्वर पाठक द्वारा हर साल विधवा माताओं के लिए राखी बनाने का कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और आज भी ऐसा ही आयोजन मां शारदा आश्रम में किया गया। माताओं ने दो टोकरी में अपने द्वारा बनाईं राखी को सजा कर प्रधानमंत्री के लिए दिल्ली भेज रही हैं। सुलभ के प्रतिनिधि द्वारा ये राखियां पीएमओ में पहुंचा दी जाएंगी।

सुलभ इंटरनेशनल की उपाध्यक्ष विनीता वर्मा ने कहा कि इससे पहले, हजारों विधवाओं की ओर से, चार-पांच विधवाएं, मोदी जी को राखी बांटने और मिठाई देने के लिए दिल्ली जाती थीं। इस वर्ष भी हमलोग प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क में है। उन्होंने कहा कि कुछ राखियों में प्रधानमंत्री का चित्र के साथ बना है। 70 वर्षीय गौरवनी दासी ने बीते दिन व्यक्तिगत रूप से प्रधान मंत्री को राखी बांधने गयी थीं। इस वर्ष भी मोदी के लिए राखी बनाकर भेजने को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed