फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura police sent Father to jail in scheduled caste case and son sent to child correction home

मथुरा: अनुसूचित जाति के लोगों पर हमले के आरोपी पिता को जेल, बेटा भेजा बाल सुधार गृह, पांच की तलाश राजस्थान तक

Wed, 02 Mar 2022 12:34 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Mar 2022 12:34 PM IST
सार

सीओ गोवर्धन गौरव त्रिपाठी ने बताया थाना मगोर्रा प्रभारी मनोज शर्मा ने हमले का आरोपी रोहताश निवासी गांव अड्डा और उसका 13 साल के बेटे को पकड़ा है। पिता लालपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया था और बेटे को घर से गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी समेत पांच हमलावरों की तलाश में राजस्थान के भरतपुर, डीग और यूपी के आगरा, मथुरा, हाथरस में दबिश दी जा रही हैं।

विज्ञापन
Mathura police sent Father to jail in scheduled caste case and son sent to child correction home
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

मथुरा में मगोर्रा के गांव अड्डा में अनुसूचित जाति के लोगों पर हुए जानलेवा हमले और बवाल मामले में आरोपी पिता को जेल भेज दिया है, वहीं नाबालिग बेटे को बाल सुधार गृह भेजा गया है। इसके अलावा मगोर्रा पुलिस पांच अन्य हमलावरों की तलाश में राजस्थान और यूपी के कई जिलों में दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक हमले का मुख्य आरोपी पकड़ा गया है।
विज्ञापन


यह था पूरा मामला
20 फरवरी को गांव अड्डा में वोट न देने को लेकर दबंगों ने अनुसूचित जाति के लोगों पर हमला कर दिया था। इसमें सात लोग घायल हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके हमलावरों की तलाश शुरू कर दी थी। 10 दिनों तक पुलिस को छकाने वाले पिता-पुत्र को मगोर्रा पुलिस ने दबोच लिया था। 
विज्ञापन


पांच अन्य हमलावरों की तलाश में जुटी दो राज्यों की पुलिस
सीओ गोवर्धन गौरव त्रिपाठी ने बताया थाना मगोर्रा प्रभारी मनोज शर्मा ने हमले का आरोपी रोहताश निवासी गांव अड्डा और उसका 13 साल के बेटे को पकड़ा है। पिता लालपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया था और बेटे को घर से गिरफ्तार किया है। रोहताश को जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग होने के कारण बेटे को बाल सुधार गृह भेजा गया है। इसके अलावा मुख्य आरोपी समेत पांच हमलावरों की तलाश में राजस्थान के भरतपुर, डीग और यूपी के आगरा, मथुरा, हाथरस में दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही सभी हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। गांव अड्डा में फिलहाल शांति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में नामजद सात में तीन नाबालिग
हमले में नामजद सात में से तीन नाबालिग हैं। सीओ गोवर्धन ने बताया कि तीन नाबालिग में से एक को पकड़ लिया गया है, जबकि दो नाबालिग के अलावा तीन बालिगों की तलाश की जा रही है। वहीं, पुलिस की कार्रवाई से पीड़ित जगराम पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। उनका कहना है कि जल्द मुख्य आरोपी समेत पांच हमलावरों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए। इनकी गिरफ्तारी के बाद ही लोग सुरक्षित हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed