फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura player is showing his talent in Noida

Mathura News: मथुरा का खिलाड़ी नोएडा में दिखा रहा कमाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Mathura player is showing his talent in Noida
सूरज चौधरी वॉलीबॉल खिलाड़ी। - फोटो : mathura
मथुरा। नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में चल रही उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल लीग में जिले का खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहा है। मुजफ्फरनगर लायंस टीम की ओर से खेलते हुए खिलाड़ी ने मथुरा योद्धा को मैच हराने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

भूतेश्वर स्थित दमकल कॉलोनी निवासी सूरज चौधरी का उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल लीग के लिए मुजफ्फरनगर लायंस की टीम में चयन हुआ था। चयन के बाद टीम की जीत के लिए सेंटर ब्लॉक खेलकर अपना योगदान दे रहे हैं। सूरज चौधरी ने बताया कि उनके पिता सतवीर सिंह दमकल विभाग में एसआई हैं। वह मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले हैं, लेकिन पिछले कई सालों से यहां रहते हैं।
विज्ञापन

रविवार को मुजफ्फरनगर लायंस के साथ मथुरा योद्धा का मैच हुआ। इस मैच को मुजफ्फरनगर की टीम ने 3-2 से जीता। उन्होंने बताया कि वॉलीबॉल में उनके सबसे पहले कोच बड़े भाई सौरभ चौधरी हैं। बड़े भाई ने वॉलीबॉल की बारीकियां सीखी। वॉलीबॉल संघ के सचिव डीपी शर्मा ने बताया की सूरज चौधरी खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक एवं भारतीय टीम के कैंप में भी अपना खेल का जलवा दिखा चुके हैं। केआर पीजी कॉलेज के मैदान से वॉलीबॉल करियर की शुरुआत की इसके बाद सिरसा, हरियाणा, बेंगलुरु साईं में अभ्यास किया। वर्तमान में वह गुजरात साई हॉस्टल में अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरज चौधरी की सफलता पर जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष सेठ रामकिशन अग्रवाल, केआर पीजी कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय, लोकेश तोमर, डॉ. सोनू, डॉ. कुलविंदर सिंह बग्गा, कोच जितेंद्र सिंह, डायट प्रवक्ता डॉ. हरेश कुमार, अभय शुक्ला, योगेश यादव, असलम खान, देवेश यादव एथलेटिक्स संघ के सचिव जय सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed