{"_id":"60f036548ebc3e859d18cd85","slug":"mathura-physical-abuse-done-for-three-years-then-refused-to-marry-mathura-news-agr4998683117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: तीन साल किया शारीरिक शोषण, फिर शादी से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: तीन साल किया शारीरिक शोषण, फिर शादी से किया इनकार
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। एक कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र और छात्रा में प्यार हो गया। पीएचडी के छात्र ने एमबीए की छात्रा से साल 2018 में सगाई भी कर ली। जब उसने शादी करने से इनकार किया तो छात्रा ने वृंदावन कोतवाली में शारीरिक शोषण की तहरीर दी है। फिलहाल वृंदावन पुलिस ने दोनों को बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। खास यह है कि दोनों सजातीय हैं।
बांदा का रहने वाला छात्र फिलहाल एक कॉलेज से पीएचडी कर रहा है, जबकि इसी कॉलेज से एमबीए कर चुकी आगरा की रहने वाली छात्रा का छात्र से पढ़ाई के दौरान प्यार हो गया था। पुलिस के अनुसार दोनों ने साल-2018 में सगाई भी कर ली थी। दोनों कई दिनों तक संग भी रहे। फिलहाल छात्रा अपने घर पर ही आगरा रह रही है।
छात्रा का आरोप है कि लगातार शादी के लिए कहा जा रहा था, पर छात्र तैयार नहीं हुआ। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसका लगातार तीन साल से शारीरिक शोषण भी किया गया है। पीड़िता ने वृंदावन कोतवाली में बृहस्पतिवार को तहरीर दी है। कोतवाल शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों नहीं माने तो मुकदमा दर्ज करके छात्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।